मानव सेवा क्लब टीम ने निस्वार्थ भाव से सेवा करने का लिया संकल्प

5f8ad97a-bb4b-4a78-b715-e051a533657d
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली। सौ परिवार को अपने में समेटे मानव सेवा क्लब के संरक्षक प्रो. एन. एल. शर्मा ने मानव सेवा क्लब के सदस्यों को 17वें स्थापना दिवस पर निस्वार्थ भाव से समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करने की शपथ दिलाई। मानव सेवा क्लब का 17 वां स्थापना दिवस और शपथ ग्रहण समारोह रोटरी भवन में मनाया गया। एन एल शर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि मानव सेवा क्लब अपने उद्देश्यों में खरा उतर रहा है। क्लब का हर सदस्य सेवा की भावना रखता है। उन्होंने क्लब के नए अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण करने पर सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और महासचिव का पदभार ग्रहण करने पर सत्येन्द्र सक्सेना और उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि पहले से मानव सेवा के और ज्यादा काम होंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. आर. पी. सिंह और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकांत त्रिपाठी ने मानव सेवा क्लब के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि क्लब ने पूरे वर्ष के कार्यकाल में 75 सेवा के कार्य करके एक कीर्तिमान स्थापित किया। वह बधाई के पात्र हैं। सिविल सर्विसेज में उत्तीर्ण होने पर क्लब की मेम्बर प्रीती सक्सेना के पुत्र तनुज कुमार को प्रशस्ति -पत्र देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। क्लब में 7 नए सदस्य जुड़े। इससे क्लब में सदस्यों की संख्या 100 पार कर गई। नए जुड़े सदस्यों में डॉ. प्रणव गौतम, प्रीती खरे, श्याम मनोहर वर्मा,शरद जौहरी, इं. मनोज कुमार गुप्ता, उमेश चंद्र गुप्ता और अखिलेश कुमार सक्सेना हैं जिनका क्लब की पिन और एक स्मृति चिन्ह देकर स्वागत और अभिनंदन किया गया। मीडिया में सक्रिय भूमिका पर दिव्य प्रकाश की संपादक सारिका सुमन, अमृत विचार के सिटी इंचार्ज राकेश शर्मा, गंभीर न्यूज़ के संपादक संजीव गंभीर
दैनिक दो टूक और बरेली की आवाज़ के रिपोर्टर शैलेश कुमार तथा विधान केसरी के संवाददाता सौरभ पाठक को अनुकरणीय योगदान के लिए शाल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह का प्रारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके अतिथियों द्वारा किया गया। मां शारदे की वंदना रीता सक्सेना, वंदेमातरम शकुन सक्सेना, गिरीश परमार, संध्या सक्सेना,कल्पना सक्सेना ने किया। मुकेश सक्सेना ने क्लब का आव्हान गीत प्रस्तुत किया।मानव सेवा गीत कमल सक्सेना ने प्रस्तुत किया। सभी का स्वागत अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। सम्पूर्ण वर्ष की रिपोर्ट निवर्तमान महासचिव अभय भटनागर ने पढ़ी। क्लब की वार्षिक पत्रिका मानव दर्पण का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया। मानव सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए ए. एल. गुप्ता, मुकेश कुमार सक्सेना, पत्रकार निर्भय सक्सेना, संध्या सक्सेना और निर्भय सक्सेना को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। क्लब के सदस्य इं. के. बी. अग्रवाल को उनकी 75 वीं वर्षगांठ पर उनका अभिनंदन हुआ। कार्यक्रम का कुशल संचालन क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। सभी का आभार अभय सिंह भटनागर ने व्यक्त किया। प्रमुख रूप से डा. सुरेश रस्तोगी, ए. एस. अग्रवाल, इं. डी. डी. शर्मा, मुकेश सक्सेना, चित्रा सक्सेना, मधुरिमा सक्सेना, शशि सक्सेना, गीतिका सक्सेना मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights