आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर में लहराएगा तिरंगा : राकेश मिश्र अनावा

9a068b37-2b9b-4dca-8d7a-404cf65d4236 (1)
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बूस्टर डोज लगवाने के लिए प्रचार- प्रसार करेंगे भाजपा के कार्यकर्ता : राजीव कुमार गुप्ता

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं। भाजपा कार्यालय पर आगामी कार्यक्रम की योजना हेतु महत्वपूर्ण बैठक सम्पन हुई। बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री/ जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा एवं अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने की।

बैठक को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी राकेश मिश्र अनावा ने कहा आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव में जनपद बदायूं के हर घर में तिरंगा लहराएगा। हर घर तिरंगा अभियान 13 से 15 अगस्त तक बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर हर घर में तिरंगा लहराएंगे। इसके लिए पार्टी ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।


31 जुलाई को प्रत्येक बूथ पर मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना जाएगा।
जनपद के 2731 बूथों पर भाजपा के कार्यकर्ता व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर 100- 100 मतदाताओं को जोड़ेंगे।

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा भाजपा के कार्यकर्ता कोरोना की बूस्टर डोज लगवाने के लिए गांव- गांव प्रचार- प्रसार करेंगे। उन्होंने कहा कोरोना जैसी महामारी से देश का हर नागरिक उभरा है अब मोदी सरकार ने बूस्टर डोज लगाने के लिए अभियान शुरू किया है। निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुशल रणनीति से देश और प्रदेश कोरोना जैसी महामारी से आज मुक्त हुआ है।

बैठक में पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक चेयरमैन दीपमाला गोयल जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव एमपी सिंह राजपूत अरुण प्रकाश सुखदेव राठौर दुर्गेश वार्ष्णेय सुभाष गुप्ता शारदेन्दु पाठक नेकपाल कश्यप ग्रीशपाल सिंह बीएस मौर्य अजय मथुरिया तेजपाल सागर कौशल शास्त्री शैलेन्द्र शर्मा आशीष शाक्य अमित सिंह आशीष शर्मा रानी सिंह पुंडीर मोनिका गंगवार रेनू सिंह रजनी मिश्रा सीमा राठौर केशव चौहान हाजी सलीम गोविंद पाठक अनुराग दीक्षित ज्ञानेन्द्र चौहान देवेश तोमर मनोज गुप्ता जितेंद्र साहू समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights