मुजरिया।उप खंड अधिकारी हर्ष राज रस्तोगी ने अवर अभियंता रणवीर यादव के साथ विद्युत उप संस्थान मुजरिया के क्षेत्र में ग्राम नगला भिंड में शिकायत के आधार पर उपखंड अधिकारी सहसवान हर्ष राज रस्तोगी ने मौके पर जाकर राकेश पुत्र मुंशी के खेत में निजी नलकूप अवैध तरीके से बनाकर चल रहा था जिसको मौके पर देखने के बावजूद स्थलीय निरीक्षण में राकेश की पत्नी याद बत्ती ने बताया कि निजी नलकूप स्वयं का संचालित है उपखंड अधिकारी सहसवान ने थाना मुजरिया में राकेश पुत्र मुंशी के विरुद्ध फर्जी तरीके से चोरी से चला रहे निजी नलकूप के आरोप में धारा 136 विद्युत अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है थाना अध्यक्ष मुजरिया प्रदीप कुमार ने बताया कि उपखंड अधिकारी सहसवान के पत्र के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई