आशा कार्यकत्रियों का धरना जारी,13 के बाद क्रमिक आमरण अनशन का अल्टीमेटम

a1843927-5306-43f1-98aa-540aece7c6ac
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। आशा जननी सुरक्षा फाउंडेशन के बैनर तले क्रमिक धरना प्रदर्शन फेडरेशन की बैठक मालवीय आवास गृह पर जिला अध्यक्ष जौली वैश्य की अध्यक्षता में क्रमशः जारी रहा। इस बैठक में भारतीय जनता मजदूर के ट्रेड यूनियन के जिला अध्यक्ष नीरज कुमार शर्मा मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। जिनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया गया ।
आज के क्रमिक धरना प्रदर्शन में आफदा बेगम और मुनीषा देवी धरने पर बैठी जिनको क्रमशः कल्पना राठौर और दर्शन देवी ने माला पहनाकर सम्मान पूर्वक धरने पर बैठाया।
मुख्य अतिथि नीरज शर्मा ने बताया की फाउंडेशन की मांगों का प्रकरण मैंने प्रदेश और राष्ट्र स्तर तक पहुंचा दिया है। शर्मा ने कहा फेडरेशन की मांगों को लेकर किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने समर्थन देते हुए कहा की आशा संगिनी और आशा धरातल पर उतर कर के कार्य करती हैं। जिससे उच्च अधिकारियों का मान और सम्मान बढ़ता है। मुझे संज्ञान में आया है ब्लॉक स्तर और जिले स्तर के अधिकारी आशा वर्कर और आशा संगीनी को प्रताड़ित कर रहे हैं। यदि किसी अधिकारी ने धरातल पर काम करने वाले कर्मचारियों की तरफ
नजर टेढ़ी की तो उनको बाहर का रास्ता दिखाना हमको आता है।
अध्यक्षता करते हुए फेडरेशन की जिला अध्यक्ष जौली वैश्य ने बताया की सी एम ओ प्रदीप वार्ष्णेय आज जगत ब्लाक पर स एच सी गए थे वहां पर अन्य संवर्ग के कर्मचारियों से आशा और आशा संगिनी के कार्यों को धरातल पर किए जाने वाले कार्य की जानकारी ली
और उन्होंने बी सी पी एम मानवेंद्र और बी पी एम शहनाज से इनके कार्यों को जानने का प्रयास किया एवं उनको बाहर का रास्ता दिखाने के लिए कहा गया। फेसरेशन की जिला अध्यक्ष ने बताया की 500 की आबादी पर काम करने वाली आशा संगिनी को 1000 और 1500 आबादी वाले गांव पर काम करने का दबाव बनाया जाता है जो कि उनकी चरम सीमा से बाहर है। उन्होंने यह भी बताया कि यद्यपि मांग पत्र की मांगों को शीघ्र अति शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो 13 जून के बाद फेडरेशन के तले क्रमिक धरना प्रदर्शन को क्रमिक आमरण अनशन के रूप में बदल दिया जाएगा। जिसका परिणाम के जिम्मेदार समस्त एम ओ आई सी,तथा बी सी पी एम तथा बी पी एम आदि समस्त अधिकारी होंगे।
धरने पर बैठी आफदा बेगम ने कहा समस्त अधिकारी हमसे बिना सुविधा दिए 12 से 18 घंटे तक कार्य कराना चाहते हैं। हमारी समस्त मांगों मे कुछ मद ऐसे हैं जिनको अभी तक 4 वर्ष हो चुके हैं जिन का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। अपने बच्चों का पालन पोषण कैसे करें। स्थिति परिवार की दुर्गम होती जा रही है।
मुनीषा यादव ने कहा कि फेडरेशन की समस्त सदस्य या को चुनाव की ड्यूटी में दो बार लगाया जा चुका है जिनका भुगतान अभी लंबित है।हमारा भुगतान अति शीघ्र कराया जाए।
कल्पना राठौर, दर्शन देवी ,सीता देवी और अर्चना ने विचार रखे और मांग पत्र की मांगों को उचित ठहराया।
धरने प्रदर्शन का संचालन बेवी चौहान ने किया।
धरने में रंजनी ,छोटी ,श्यामा देवी ,पुष्पा ,राजकुमारी, नीलम सक्सेना, रानी ,सुषमा, कमला देवी, मीरा देवी, माया देवी, मीना देवी, रामां देवी, साधना शर्मा, विजय कुमारी, मालती पटेल, लॉन्ग श्री, निराशा देवी, अलका रानी, पुष्प लता ,रामवती ,गीता देवी ,नीलम कुमारी ,अनिता, रिंकी, रेशमा ,पंपी, धनवती ,आदि आदि उपस्थित रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights