आदर्श विवाह दो आत्माओं का पवित्र बंधन: हरीश

6
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

36 हिन्दू और 1 बौद्ध रीति से हुआ विवाह
-गायत्री परिवार के आत्मीय परिजनों ने कराया विवाह संपन्न

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उझानी। नगर के ब्लाक प्रांगण में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 37 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। अतिथियों और गणमान्य नागरिकों ने उपहार भेंट किए। गायत्री परिवार ने वेदमंत्रोंच्चारण कर विवाह संपन्न कराए।
विवाह समारोह में विधायक हरीश शाक्य ने कहा कि कन्यादान करने का पुनीत कार्य सौभाग्यशाली व्यक्तियों को प्राप्त होता है।


गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि आदर्श विवाह दो आत्माओं का पवित्र बंधन है। श्रेष्ठ संस्कारों से ही जीवन में अलौकिक आनंद की अनुभूति होती है।


गायत्री शक्तिपीठ से आए भवेश शर्मा और पंकज कुमार ने वेदमंत्रोंच्चारण कर विवाह संपन्न कराया। मातृशक्ति ममता शर्मा, कल्पना मिश्रा ने पूजन कराया। उपाचार्य बॉबी शाक्य, ममता शर्मा, राजेश्वरी शर्मा, दीप्ति शर्मा, सुजाता माहेश्वरी, गायत्री देवी, नेहा कुमारी ने वर-बधुओं का मार्गदर्शन किया। विवाह समारोह में 36 जोड़ों का हिन्दू और एक जोड़े का बौद्ध रीतिरिवाज से विवाह हुआ।


ब्लॉक प्रमुख कौशल कुमार, खंड विकास अधिकारी कादरचौक जेपी कुशवाह, खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर, लेखाकार स्वयं प्रकाश गुप्ता, हेमंत गुप्ता, कंचनवीर सिंह ने नवयुगलों पर पुष्प कर आशीर्वाद दिया।


मुख्य अतिथि विधायक हरीश शाक्य ने वर-बधुओं को सरकार द्वारा प्राप्त आभूषणों की किट भेंट की। भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय तोमर, नगर उपाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, राहुल शंखधार, ब्लाक प्रुमख शिशुपाल शाक्य, ब्लाक प्रमुख अम्बियापुर रेखा देवी, मुनीष राघव, मुकेश तोमर, पूर्व चैयरमैन कछला जगदीश, आशीष शाक्य, अयोध्या प्रसाद शर्मा ने वर-बधुओं को पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया। इस मौके पर समाज कल्याण के संजीव शर्मा, एडीओ नवीन शर्मा, कंचन वीर, स्वदेश कुमार, ममता पाल, सुजाता माहेश्वरी, गायत्री देवी, नेहा कुमार आदि मौजूद रहीं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights