जिले में आज गूजेंगी शहनाई

22_02_2022-19_jaymal_jpg_22488276_131142964
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम जनम ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 सरकार द्वारा संचालित ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह‘ योजनान्तर्गत शासन द्वारा एक ही नियत तिथि 10 जून, 2022 को वृहद कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। तत्क्रम में अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,अन्य पिछड़ा वर्ग,अल्पसंख्यक वर्ग एवं सामान्य वर्ग के निर्धन/गरीब व्यक्तियों की पुत्रियों के विवाह आयोजन हेतु जनपद बदायूँ में आज 10 जून, 2022 शुक्रवार को आयोजन की तिथि नियत की गयी है।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम के तहत बदायूँ क्लब, बदायूँ में जगत, सालारपुर, कादरचौक, सहसबान, दहगवां, आसफपुर, बिसौली, वजीरगंज के जोड़ों, विकास खण्ड मुख्यालय उझानी पर इस्लामनगर, अम्बियापुर, उझानी के जोड़ो, विकास खण्ड मुख्यालय दातागंज पर समरेर, दातागंज, उसांवा, म्याँऊ के जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया जाएगा। उन्होंने सम्बन्धित आवेदक एवं लाभार्थियों को अवगत कराया है कि प्रातः 8 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंच कर विवाह की तैयारियां पूर्ण करलें जिससे उन्हें समस्या उत्पन्न न हो।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights