कछला पुल पर ट्रैक्टर-बाइक की भिड़न्त में युवक घायल,रैफर

WhatsApp Image 2021-02-02 at 5.00.19 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।थाना क्षेत्र के बरेली-मथुरा मार्ग पर कछला पुल पर ट्रैक्टर व बाइक की आमने-सामने की जर्बदस्त टक्कर हो गई।ट्रैक्टर की ट्क्कर से बाइक सवार युवक दूर जा गिरा और गंभीर रुप से घायल हो गया।घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एम्बुलेंस द्बारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केद्र में भर्ती कराया जहां युवक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रैफर कर दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मंगलवार की दोपहर करीब चार बजे थाना क्षेत्र के कछला पुल पर बाइक व ट्रैक्टर की आमने-सामने की जर्बदस्त टक्कर हो गई जिससे बाइक चला रहा थाना बिल्सी के ग्राम शहबाजपुर निवासी हेमपाल (30) पुत्र श्याम लाल टक्कर के बाद दूर जा गिरा और गंभीर रुप से घायल हो गया।राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एम्बुलेंस द्वारा नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां युवक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को जिला अस्पताल भेज दिया है।यहां बताते चलें युवक बिल्सी से बाइक द्वारा सिकंद्रराऊ रिश्तेदारी में जा रहा था।टक्कर होने के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights