बरेली। सावन के चौथे सोमवार को बरेली में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल देखने को मिली। अलखनाथ मंदिर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने शिवभक्तों और कांवड़ियों का फूलों की वर्षा कर स्वागत किया तथा फल वितरित कर उनकी सेवा की। इस दौरान कांवड़ यात्रा में प्रशासन के सहयोग का संदेश भी दिया गया। मानव विकास सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लिया। मानव विकास सेवा समिति के अध्यक्ष नईम खान उर्फ बब्बू ने कहा कि सावन और कांवड़ यात्रा आपसी भाईचारे और प्रेम का संदेश देती है। समिति की ओर से कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें फल वितरित किए गए। कार्यक्रम में हाजी मिन्हाज खान, किशन पाल मौर्य, नियाज अहमद, मोहम्मद कलाम, मयूर गोयल, सुहेब कुरैशी, कृष्ण कुमार जोहरी, मोहम्मद तसलीम, पूजा शर्मा, मोहम्मद यूनुस, शब्बू कुरैशी, मनोज कश्यप, मोहम्मद शकील कुरैशी, हाजी अतीक हुसैन (चांद भाई), शकील अहमद (रिंकू), अदनान खान, सलीम खान और साहिल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।