मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 25 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 20.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ऑटो से डोडा ले जाते समय तीन तस्करों को पुलिस ने दबोचा

December 14, 2020By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

अलापुर। एसएसपी के निर्देशन में एंव एसपी सिटी के पर्यवेक्षण मे एंव सीओ दातागंज के नेतृत्व मे चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति / संदिग्ध वाहन चैकिंग अभियान के तहत थाना पुलिस ने ऑटो से ले जाए जा रहे डोडा चूर्ण समेत तीन को पकड़ लिया। आरोपियों के खिलाफ सबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार दरोगा सुमित कुमार शर्मा हमराही सोनू कुमार, पंकज कुमार,लोकेंद्र कुमार ,बलजीत सिंह सरकारी से निवरिया तिराहा आसपुर रोड कस्बा ककराला में चैकिंग कर रहे थे। इसीबीच एक ऑटो आता दिखाई दिया। जिसे इशारे से रोकने को कहा गया। लेकिन चालक तेजी से भगाने का प्रयास करने लगा जिसे दौड़कर रोक लिया गया। तलाशी लेने पर एक बोरे में सात किलो डोडा चूर्ण निकला। पूछने कोई संतोषजनक जबाव नही दे सका। शक होने पर
राजन पुत्र स्वर्गीय नरेश निवासी शेखुपुर वाली रोड मीरा सराय मोहल्ला थाना सिविल लाइंस जनपद बदायूं ,अमन खान पुत्र नूर अहमद निवासी राजीव चौक थाना कोतवाली जनपद बदायूं ,वसीम खान पुत्र नसीम खान निवासी कबूल पुरा काली कोठी के पास थाना कोतवाली शहर जनपद बदायूं हिरासत में लिया गया। इंस्पेक्टर ओपी गौतम ने बताया कि तीनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights