मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 27.7 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अयोध्या में रामलला के दर्शन को गर्मी में भी उमड़ा रेला : निर्भय सक्सेना

April 11, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

अयोध्या । अयोध्या में रामलला के दर्शन को गर्मी में भी उमड़ा रेला निर्भय सक्सेना। इस बार रामनवमी पर पीले वस्त्रों से भगवान राम का श्रृंगार हुआ। अयोध्या आए लाखो राम भक्तो ने जी भर कर रामलला को निहारा। महिलाओं ने गीत गाते हुए राम की महिमा का वर्णन भी किया। इस बार अयोध्या में कोविड की छूट के बाद भीषण गर्मी में भी रामभक्तों का रैला बढ़ता ही रहा। परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रही। अब बताया जा रहा ही कि अगली मकर संक्रांति तक मंदिर का गर्भगृह को तैयार कर लिया जायेगा। स्मरण रहे राम जन्मभूमि परिसर में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण कार्य आगामी जुलाई माह तक श्री राम चबूतरे का निर्माण पूरा होना है। इसके बाद मन्दिर के गर्भगृह से मंदिर के निर्माण का कार्य प्रारम्भ हो जाएगा। श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र न्यास के महासचिव चम्पतराय के अनुसार मकर संक्रांति 14 जनवरी 2023 तक गर्भ गृह का कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। बाद में राममंदिर के परिक्रमा, रंगमंडप, नृत्य मंडप और सिंह द्वार का निर्माण होगा।
वर्तमान में श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में निर्माण के लिए 21 फुट ऊंचे मंदिर के चबूतरे का निर्माण चल रहा है। जिसमे ग्रेनाइट पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है। साथ ही मंदिर के ढांचा को तैयार करने की तैयारी भी शुरू होगी। मंदिर के भूतल निर्माण में लगने वाले पत्थरों को राजस्थान के भरतपुर से श्री राम जन्मभूमि मंदिर परिसर लाया जा रहा है। वही कुछ निर्माण कार्य के पूरा होते ही मंदिर के गर्भ गृह के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा।श्री राम मंदिर न्यास के अनुसार आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर लगने वाली अचार संहिता से पहले राममंदिर के भूतल का निर्माण पूरा किये जाने पर अब जोर दिया गया है। निर्भय सक्सेना, मोबाइल 9411005249

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी मंदिर निर्माण के लिए 21 फुट ऊंचे पत्थरों से मंदिर की कुर्सी को तैयार करने का कार्य चल रहा है जिस पर 37 क्यूबिक फीट कर हजारों पत्थर को एक के ऊपर एक रखे जाएंगे । तब जाकर यह आकार तैयार होगा। तो वही बताया कि जुलाई माह तक इस कार्य को पूरा किए जाने के बाद राम मंदिर के गर्भ ग्रह को इस वर्ष के मकर संक्रांति के पूर्व तैयार हो सकता है।


नियासी चंपत राय ने भगवान राम मंदिर निर्माण पर चर्चा करते हुए बताया है कि ट्रस्ट आदि ने 36 वर्षों से अयोध्या के राम मंदिर की लड़ाई लड़ी है। रामलला के प्रति आस्था का परिणाम है कि इंजीनियर ना होते हुए भी आज लार्सन एंड टूब्रो व टाटा जैसी कंपनियों के बड़े-बड़े इंजीनियर राम मंदिर निर्माण के फैसले से पहले मेरी राय लेते हैं। वहीं बताया कि आज बड़ी-बड़ी कंपनियों में आई आई टी के बड़े-बड़े इंजीनियर इस कार्य को लेकर आश्चर्य चकित है। राम जन्मभूमि परिसर में निर्माणाधीन राम मंदिर का क्षेत्रफल बहुत बड़ा है 5 एकड़ से अधिक क्षेत्र में 40 फुट गहराई तक नींव डाली गई है। और मंदिर निर्माण कार्य पूरा होते ही उसका विशाल स्वरूप सब के सामने होगा।

https://youtu.be/1RABWk0YR0E
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights