बिल्सी। आज बुधवार को कछला में नगर के सघंमित्रा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में 11 क्षय रोगियों को गोद लिया और राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रोगियों का हालचाल जाना और खाने.पीने की सामग्री भी भेंट की। साथ ही ट्रस्ट के प्रदेशाध्यक्ष डाण् मुकेश चंद्र मौर्य ने लोगों को जागरूक किया। उन्होने कहा कि क्षय मरीज का वजन अचानक कम हो जानाए बेचैनीए सीने में दर्द का एहसास होनाए थकावट रहनाए रात में पसीना आनाए हल्का बुखार रहना खांसी आना इसके खास लक्षण है। टीबी के रोकथाम और नियंत्रण के लिए मुख्य रूप से शिशुओं के बैसिल्स कैल्मेट क्यूरिन ;बीसीजीद्ध का टीकाकरण कराना चाहिए। सक्रिय मामलों के पता लगाने पर उनका उचित उपचार किया जाना चाहिए। टीबी रोग का उपचार जितना जल्दी शुरू होगा। उतनी जल्दी ही रोग से निदान मिलेगा। साफ सफाई में ध्यान रखने के साथ.साथ कुछ बातों का ध्यान रखने से भी टीवी के संक्रमण से बचा जा सकता है। इस मौके पर डा बीबी मौर्यए क्षय रोग प्रभारी राजीव सक्सेनाए ओमेंद्र कुमार सिंहए सूरज पाल सिंहए जेपी यादवए डाण्मोर सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।