वैन में हुआ मां भगवती का जगराता जमकर झूमे भक्त

06BDN-51
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव वैन में स्थित शिव मन्दिर पर बीती मंगलवार की रात नवरात्र के उपलक्ष्य में मां भगवती का विशाल जागरण गांव की बालाजी कमेटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया। यहां सबसे पहले माता रानी का भव्य दरबार सजाया गया। उसके बाद हवन.यज्ञ कराया गया। जिसमें मां के भक्तों ने मां की ज्योति को प्रज्ज्वलित कर जागरण का शुभारंभ कराया। इसके बिल्सी नगर की अमित एंड जागरण पार्टी के कलाकारों द्वारा मां भगवती का गुणगान किया गया। जिनपर मां भगवती के भक्त रातभर जमकर झूमते रहे। यह सिलसिला सुबह तक चलता रहा। जागरण में बीच.बीच में भगवान गणेश जीए शंकर.पार्वतीए दुर्गा जीए हनुमान जी सुंदर झांकी भी पेश की गई। उसके बाद आज बुधवार की सुबह यहां मां की विशाल आरती आयोजित की गई। उसको बाद प्रसाद का वितरण किया। इसमें गांव की बालाजी कमेटी के डाण्अजीत सिंहए पंकज सिंहए सुनील यादवए पुनीत सिंहए योगेंद्र सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights