हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 72वां गणतंत्र दिवस, मुख्य अतिथि ने परेड की ली सलामी

DSCN7894
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बदायूँ। जनपद में 72वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास तथा धूमधाम से मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान में उल्लिखित संकल्पो की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री महेश चन्द्र गुप्ता ने पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। परेड ग्राउंड में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने संविधान में उल्लिखित संकल्पों को दोहराया। भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथ निरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने का संकल्प लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बदायूँ क्लब तथा गांधी नेत्र चिकित्सालय सहित अन्य स्थानों पर भी ध्वजारोहण किया गया। बदायूँ क्लब में डीएम ने बदायूँ क्लब के चुनाव में विजेता सचिव, सह सह सचिव एवं जनसम्पर्क सचिव को भी शपथ दिलाई।


पुलिस परेड ग्राउंड में मुख्य अतिथि महेश चन्द्र गुप्ता ने ध्वजारोहण किया और गुब्बारे उड़ाकर पुलिस परेड का शुभारंभ किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के साथ पुलिस परेड का अवलोकन कर परेड की सलामी ली।


मुख्य अतिथि महेश चन्द्र गुप्ता, जिला न्यायाधीश जफीर अहमद, जिलाधिकारी कुमार प्रशान्त, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी निशा अनंत, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नरेन्द्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों, नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय, पूर्व जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, युवा नेता विश्वजीत गुप्ता सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विद्यालयों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों को खूब सराहा।
मुख्य अतिथि महेश चन्द्र गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए एवं 72वें गणतंत्र की बधाई देते हुए कहा कि सभी लोगों पर हरिबोल महाराज का शुभ आर्शीवाद बना रहे। गणतंत्र दिवस को आज उत्साह, उल्लास एवं उमंग के साथ मना रहे हैं, इसमें देश के न जाने कितने क्रांतिकारियों के बलिदान शामिल है, तब कहीं जाकर हमें यह आजादी मिली है। 15 अगस्त 1947 को हमें आजादी मिली, लेकिन 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ। आज देश के भीतर कन्याकुमारी से कश्मीर तक बड़े धूमधाम से यह पर्व मनाया जा रहा है। एक जमाना था कि कश्मीर के अन्दर तिरंगा नहीं फहराया जाता था, लेकिन आज फहराया जाता है, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के चरणों में नमन करता हूं कि उनकी सोच से आज सम्पूर्ण देश में तिरंगा शान से लहराता है और उत्साह व उमंग के साथ गणतंत्र दिवस का यह पर्व मनाया जाता है। आज सेना का मनोबल काफी ऊंचा है। आज देश की सेना के मन में यह भाव है कि देश के प्रधानमंत्री की कथनी और करनी में कोई अन्तर नहीं है। धोखे से हमारे जवानों पर वार करने वाले चीनी सैनिकों को जिस प्रकार हमारे सैनिकों ने मारा वह सारे विश्व ने देखा। देश के जवानों का हौसला अफजाई करने प्रधानमंत्री स्वयं सुबह ही उनके पास पहुंचे थे और अपने हाथों से उन्हें मिठाई खिलाई। हम भारत के लिए जिएंगे और मरेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने लाभार्थियों को लाभांवित करने के उद्देश्य से प्रदेश में विभिन्न योजनाएं संचालित की हुई हैं। पीएम और सीएम ने जिस प्रकार कोरोना जैसी भयंकर महामारी को नियंत्रण किया, इसका उद्ाहरण भी पूरे विश्व ने देखा है। आज पुलिस की नौकरी में न किसी की शिफारिश हुई है और किसी का पैसा खर्च हुआ। ईमानदारी और मेहनत के दम पर पुलिस के जवानों का चयन हुआ है। पुलिस के जवानों को हृदय से धन्यवाद। बाबा साहब अम्बेडर की इच्छा की तरह ही प्रधानमंत्री जी के मन में भाव है कि हर गरीब का पक्का मकान बने, शौचालय बने उसके घर में रोशनी हो, बिजली हो, गैस मिले। हर गरीब अपने पिता का इलाज अच्छे अस्पतालों में करा सके। इसके लिए उन्हें गोल्डन कार्ड की सुविधा दी गई है। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को सभी सरकारी सुविधाओं का लाभ मिले, आज यह मोदी जी और योगी जी के द्वारा संभव है।


डीएम ने कहा कि विश्व का बड़ा लिखित संविधान हमारे देश भारत का है, जिसमें सभी धर्म के लोगों को एक सामान्य अधिकार प्राप्त है। देश की आजादी दिलाने में जो महान व्यक्ति फांसी पर चढ़ गए हैं उन्हें याद करना चाहिए। देश को आगे बढ़ाने में सभी लोगों को मिलकर कार्य करना होगा। सभी लोग संकल्प लेकर कार्य करें तो सफलता अवश्य मिलेगी। उन्होंने कहा कर्तव्य पर ध्यान देकर अपनी-अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से निर्वाह करके एक अच्छा जनपद बनाएं। उन्होंने कहा कि देश जब तक प्रगति नहीं करेगा, जब तक सब लोग मिलकर संविधान के बताए हुए मार्ग पर नहीं चलेंगे। देश के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि कानून का पालन करें, तभी देश में सुधार तथा प्रगति होगी।


एसएसपी ने कहा कि हमारे देश का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित सम्बिधान है। गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस को मनाने के पीछे जो मूलभूत कारण है कि बड़ी कुर्बानियों और प्रयासों के बाद हमें स्वतंत्रता मिली है और हमे गणतंत्र प्राप्त हुआ है। इसे सभी को समझना चाहिए। यह बहुत बहूमूल्य है, इसको बनाए रखें। निरंतर देश को आगे बढ़ाएं, इसका महान बनाने के लिए लगातार प्रयास करते रहें।


मुख्य अतिथि ने परेड कराने वाले कमांडर्स तथा अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किए। विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों तथा उनके अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights