बाबा इन्टरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

IMG_2267
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow


बिल्सी: बाबा इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास से गणतंत्र दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों व अध्यापकों ने देश की आन बान शान की
रक्षा का संकल्प लिया। 72 वें गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ विद्यालय चेयरमैन
नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय व बिल्सी नगरपालिका अध्यक्ष एवं विद्यालय डायरेक्टर अनुज
वार्ष्णेय ने ध्वजारोहण कर किया। उन्होंने अपने संदेश में सभी को बधाई देते हुए कहा
कि यह दिन प्रत्येक भारतीय के लिए बड़ा ही महत्वपूर्ण दिन है। उन्होंने इस बात पर
भी जोर दिया कि हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना तन, मन और धन सब
कुछ न्योछावर कर हमें स्वतंत्रता रूपी जो उपहार दिया है, हमें उसकी रक्षा करनी है।
एक शिक्षित, दूरदर्शी, ईमानदार एवं निर्भीक नागरिक बनकर राष्ट्र के विकास में
योगदान करना है।
इस दौरान चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय ने गणतंत्र दिवस पर अपने विचारों को सभी
के समक्ष रख और सभी से उसकी प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि
यह पर्व पूरे देश के लिए सबसे बड़ा पर्व है। विद्यार्थियों को आज देश के लिए शहीद
हुए क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेनी चाहिए ताकि कोई दुश्मन हमारे देश की तरफ आंख
उठाकर भी ना देख सके।
वही विद्यालय की प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई
देते हुए कहा कि भारतीय इतिहास में गणतंत्र दिवस का बहुत ही महत्व है क्योंकि
यह हमें भारतीय संविधान से जुड़े हर एक संघर्ष के बारे में बताता है। इस अवसर पर
हम यह प्रेरणा लेते है कि आपसी भेदभाव को मिटा कर राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक कार्य
में योगदान देंगे।
प्रशासक वी. पी. सिंह ने गणतंत्र दिवस का महत्व बताते हुए कहा कि विद्यालय में
विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस की जानकारी जरुर देनी चाहिए ताकि
उनको भी पता चले कि हमें आजादी दिलवाने कि हमारे पूर्वजों ने कितने बलिदान
और संघर्ष किए हैं ताकि छात्र गणतंत्र दिवस की वास्तविकता को जान सकें और देश
के प्रति समर्पित हों। उन्होंने अपने संबोधन में बच्चों को एक अच्छा नागरिक बनने
की सलाह दी।
इस अवसर पर सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights