वजीरगंज में ठंड से एक मजदूर की मौत

वजीरगंज।काडाके की ठंड से युवक की मौत सरकार भले ही कितने दावे कर ले कि गरीबों के लिए वो तमाम योजनायें चला रही है। लेकिन क्या उनका लाभ जनता को मिल पा रहा है ये जानने की कभी किसी ने कोशिश नहीं की। जी हां पूरे उत्तर भारत में कड़ाके ठंड पड़ रही है। रात का तापमान जीरो तक पहुंच रहा है। ऐसे में आप अंदाजा लगाइए कि महज साधारण कपडों के सहारे कोई कैसे जानलेवा पूस की रात काट लेगा। और फिर हुआ भी ऐसा ही। 

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव नदबारी निवासी सुम्मेरी लाल बरेठा 45 बर्ष की ठण्ड से एक मजदूर किसान की मौत हो गयी।तहसील प्रशासन को सूचना देने के बाद भी कोई जिम्मेदार अधिकारी जांच में नही पहुँचा। परिवार वालों की जानकारी के मुताबिक बताया गया  मृतक सुमेरी लाल बाहर हिमाचल में मजदूरी कर पालन पोषण  करता था।लॉकडाउन में वह अपने गांव में आया हुआ था। बड़े भाई सक्टू राम ने बताया की शाम के करीब आवारा पशुओं से गेहूं की फसल  की रखवाली करने गया था काफी देर रात जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने देखा देखा तो उसकी नाजुक हालत बनी हुई थी और उसे घर ले आए जहां उसकी मृत्यु हो गई। तहसील प्रशासन को सूचना देने के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा इसके बाद परिवार वालों ने  अंतिम संस्कार कर दिया। अब देखना यह है कि ऐसे कड़ाके की ठंड में प्रशासन गांव में गरीब लोगों के लिए क्या सुविधाएं मुहैया कराते हैं।

You may have missed