उत्तराखण्ड में 4482 कोरोना के नए मामले सामने आए

third-death-due-to-corona-in-five-days-1435-new-cases-found-in-last-24-hours-471-healthy_1642439727
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

हल्द्वानी।उत्तराखण्ड मे आज मंगलवार को सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए प्रदेश भर से 4482 कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज यानी मंगलवार को प्रदेश भर में 4482 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है, जोकि बीते दिनो से काफी अधिक है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 1865 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है। इसके साथ ही 6 संक्रमित मरीजो की मौत हुई है। हालांकि, अबतक उत्तराखंड में 7450 लोगों की मौत हो चुकी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार राज्य में 20620 एक्टिव केस हैं। तो वहीं, 24 घंटे के भीतर सबसे ज्यादा देहरादून जिले में 1687 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही नैनीताल जिले में 644, बागेश्वर जिले में 81, चंपावत जिले में 104, उत्तरकाशी जिले में 45, हरिद्वार जिले में 582, अल्मोड़ा जिले में 207, रुद्रप्रयाग जिले में 75, पिथौरागढ़ जिले में 30, टिहरी जिले में 157, चमोली जिले में 202, पौड़ी जिले में 270 और उधमसिंह नगर जिले में 398 केस आये है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights