दो अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं मे दो की मौत दो घायल एक की हालत गभीर

IMG-20220117-WA0082
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

 
सहसवान । बाजार से घर जा रहे चाचा भतीजे की बाइक में टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार छात्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका चाचा घायल हो गया। पुलिस ने टैंकर और चालक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। मृतक के स्वजनों ने टैंकर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


 हादसा सोमवार दोपहर करीब एक बजे नगर के मध्य बदायूं मेरठ हाइवे पर पेट्रोल पंप के पास हुआ। नगर के मुहल्ला शहबाजपुर निवासी राजीव पुत्र राजाराम अपने भतीजे बाबी पुत्र विपिन सैनी के साथ अकबराबाद चौराहे पर कुछ सामान खरीदने आया था। सामान खरीद कर दोनों लोग घर वापस लौट रहे थे। पेट्रोल पंप के पास पीछे से आ रहे अनियंत्रित टैंकर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठे बाबी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि राजीव घायल हो गया। हादसे के बाद चालक टैंकर लेकर भाग निकला। पुलिस ने पीछा कर चालक और टैंकर को पकड़ लिया। साथ ही शव को सील कर पीएम को भेज दिया। बता दें कि मृतक बाबी नगर के एक विद्यालय में कक्षा पांच का छात्र है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि चालक और टैंकर को पकड़ लिया है। मृतक के स्वजनों की ओर से मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

इधर बदायूं मेरठ हाइवे पर ही ग्राम सालिग के नगले के पास मौड़ पर चाचा भतीजे साइकिल अपने खेत की रखवाली कर घर वापस रहे थे बदायूं की ओर से आ रही तेज रफ्तार बुलेरों ने पीछे रोंद दिया जिसके चलते साइकिल सवार सौरभ [14वर्ष ]पुत्र मौर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पंद्रह वर्षीय आयुष पुत्र अजब सिंह निवासी सालिक का नगला गंभीर रूप से घायल गया बुलेरों अनियंत्रित होकर खाई मे जा घुसी कार चालक कार छौड़कर फरार हो गया । खबर मिलते  ही ग्रामीण घटना स्थल पहुँच गए और हाइवे पर जाम लगा दिया सूचना मिलते ही कोतवाल संजीव शुक्ला पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुँच गए और ग्रामीणो को समझा बुझाकर जाम खुलवा दिया और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा जहां उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया और शब को सील कर पोस्टमार्टम के जिला मुख्यालय भेज दिया ।  

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights