सहसवान । एक युवक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आपत्तिजनक फोटो बना कर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसआई राजेश कुमार की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। उल्लेख है कि उन्हें मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि गांव सिलहरी निवासी एक युवक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो बना कर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी है। साथ ही आपत्तिजनक फोटो भी दिखाई। पुलिस ने आरोपित प्रिंस यादव पुत्र हरिनंदन यादव के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।