बिल्सी। आज रविवार को तहसील क्षेत्र के गांव बॉस बरौलिया स्थित वृद्धाश्रम पर कांग्रेस नेत्री सुरभि चंदेल ने यहां पहुंच कर सबसे पहले वृध्दों से आशीर्वाद लिया। उसके बाद सभी को वृध्दजनों सहभोज कराया। उन्होने कहा कि संसार का हर धर्म दया और परोपकार को सर्वोच्च मानता है। प्रकृति भी हमें दूसरों की भलाई करने की शिक्षा देती है। इसलिएए सभी को इस भौतिक युग में यदि मनुष्य, मानव के साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। धार्मिकता रहित शिक्षा से मनुष्य मानवता की ओर जाकर स्वार्थ में सिमट रहा है। ऐसी स्थिति में हम सब का यह कर्तव्य बनता है कि हम अपनी मानवता को न भूलें। मानव को क्रोध से नहीं, प्रेम से जीना चाहिए। परोपकार ही मानव का सबसे बड़ा गुण और धर्म है। इस मौके पर आश्रम के संचालक वेद व्यास शर्मा, प्रतिभा चंदेल, अजीत सिंह गूर्जर, अनुग्रह सिंह, अनिल उपाध्याय, डा.शिव गौड़, योगेश शर्मा, रामकिशोर, पन्ना लाल, बंटी माथुर मौजदू रहे।