मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बरसात के बाद बढ़ी ठंड,लोग कांपे

January 14, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिल्सी। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव होने से अनिश्चितता की स्थिति लगातार बनी हुई है। दो दिन पहले हुई रिमझिम बारिश ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया है। वहीं शुक्रवार को हालांकि बारिश तो नहीं हुई। लेकिन बादल दिनभर छाए रहे। धूप न निकलने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली और कंपकंपाते रहे। बारिश के बाद बढ़ी ठंड की वजह से जनजीवन पर असर पड़ा है। बाजार और दफ्तरों में कम चहल पहल रही। एक दिन पहले बारिश होने और धूप न निकलने की वजह से सुबह गलन भरी सर्दी रही। लोगों की सामान्य दिनचर्या थोड़ी देर से शुरू हुई। जरूरी काम से बाहर निकले लोग भी आग का सहारा ढूंढते नजर आए। नगर में जल रहे अलावों से थोड़ी सी राहत मिली। शुक्रवार की दोपहर में कुछ देर के लिए सूर्य देव चमके जरूर, लेकिन उससे लोगों को राहत कतई नहीं मिल सकी। इस वजह से सर्दी का दौर जारी रहा। लोग आग के पास बैठकर सर्दी से बचने का प्रयास करते रहे। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights