बिल्सी में श्रध्दा के साथ मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व

14BDN-51
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बिल्सी। आज शुक्रवार को मकर संक्रांति का पर्व लोगों ने श्रध्दा पूर्वक मनाया। घरोें में पूजा अर्चना का गरीबों को वस्तुओं का दान किया गया। इधर कछला गंगा घाट पर नगर के खैरी रोड की युवा टोली ने घाट पर खिचड़ी का वितरण पुण्य लूटने का काम किया। इस मौके पर ललतेश कुमार, कमलेश शर्मा, पुरुषोत्तम शाक्य, प्रेमशंकर कोहली, अरविंद कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं आर्य समाज गुधनी के तत्वावधान में यज्ञ मंदिर में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वेद मंत्रों के साथ यज्ञ किया गया। राष्ट्र की समृद्धि तथा समाज की खुशहाली की कामना की गई। वैदिक विद्वान आचार्य संजीव रूप ने कहा मकर संक्रांति का पर्व दान दया तथा सेवा का पर्व है। हमें दीन दुखियों, कमजोरों पर दया का भाव अपने मन में रखना चाहिए तथा सब प्राणियों पर प्रेम लुटाना चाहिए। इस मौके प्रज्ञा आर्य, राकेश आर्य, सुखबीर सिंह, संतोष कुमारी, भावना आर्य, सत्यवीर सिंह, मनोज कुमार, साहब सिंह, बद्रीप्रसाद आर्य आदि मौजूद रहे। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरोलिया स्थित ऋषि आश्रम शुभ सेवा संस्थान द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम पर कौटिल्य एजुकेशन सोसाइटी दिल्ली की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की प्रदेश उपाध्यक्ष कल्पना शर्मा एवं पूजा शर्मा एवं मुकेश शर्मा पर आश्रम में रहे वृद्धों के लिए भोजन, ऊनी कपड़े एवं मिठाई वितरित कर उनका हाल चाल पूछा। इसके अलावा नगर में कई जगह लोगों ने खिचड़ी का वितरण किया। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights