मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 10 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

पूर्व विधायक रामसेवक सिंह ने कल्याण सिंह की जयंती पर कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया

January 5, 2022By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का भावपूर्ण स्मरण किया
बदायूं विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया
बदायूं। भाजपा के पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल ने आज एक समारोह में पर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह की जयंती पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने हमेशा देवतुल्य कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया और आगे बढ़ाया। इसीलिए उनकी जयंती पर उनकी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने भी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया है। उन्होंने कहा कि श्रीराम मंदिर के निर्माण में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का उल्लेखनीय योगदान है जो सदैव याद रखा जाएगा। इस मौके पर बदायूं विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडल अध्यक्ष आदि को सम्मानित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रामसेवक सिंह पटेल ने आज
अपने लोहिया नगर स्थित कैंप कार्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर समारोह आयोजित किया। उन्होंने सर्वप्रथम कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनका भावपूर्ण स्मरण किया। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह हिन्दुत्ववादी सोच के राजनेता थे। उनकी इसी सोच को आगे बढ़ाना है। उनके बताए रास्ते पर ही सभी को चलना चाहिए। उन्होंने कहा कल्याण सिंह के उल्लेखनीय योगदान की वजह से ही आज अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण संभव हो सका है। कल्याण सिंह ने श्रीराम मंदिर की खातिर अपनी सत्ता तक त्याग दी थी। वह एक अच्छे प्रशासक,कुशल वक्ता और बेहतर नेतृत्वकर्ता थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में हमेशा कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाया और सम्मान दिया।


पूर्व विधायक रामसेवक सिंह पटेल ने जयंती समारोह में बदायूं विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के सभी बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र प्रभारी, मंडल अध्यक्ष आदि को शाल ओढ़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि इन देवतुल्य कार्यकर्ताओं की वजह से ही संगठन आगे बढ़ता और मजबूत होता है। भाजपा हमेशा देवतुल्य कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने और सम्मानित करने का काम करती है। भाजपा के अलावा अन्य कोई राजनीतिक दल कार्यकर्ताओं का इतना सम्मान नहीं करती है। भाजपा ही कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है।
समारोह की अध्यक्षता राजेंद्र गुप्त ने की। मुख्य रूप से गोविंद शर्मा, पूर्व चेयरमैन राधेश्याम सिंह उर्फ मुन्ना, रामेश्वर प्रजापति, ताराचंद कश्यप, ज्ञानेश त्रिवेदी, रामचंद्र लोधी, प्रांशु लोधी, फतेह सिंह लोधी, ओमप्रकाश लोधी आदि मंच पर उपस्थित रहे।

https://youtu.be/A5BcBJIoNdE

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights