सद्भावना कमेटी की ओर से विशाल मुशायरा एवं कवि सम्मेलन हुआ

IMG-20211220-WA0019
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।सद्भावना कमेटी उत्तर प्रदेश के द्वारा एक ऐतिहासिक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं ऑल इंडिया मुशायरा का भव्य आयोजन इस्लामिया इंटर कॉलेज बदायूं के मैदान में समाजवादी पार्टी बदायूं  की ओर से किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रहे धर्मेंद्र यादव व प्रेमपाल सिंह यादव जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी  बदायूं व देश के वरिष्ठ कवि संपत सरल, वसीम बरेलवी, मौलाना यासीन उस्मानी तथा पार्टी के नेताओं ने दीप प्रज्वलन कर किया –  देश के नामचीन शायरों व कवियों ने कलाम प्रस्तुत किए// हिंदुस्तान के वरिष्ठ शायर वसीम बरेलवी साहब ने पढ़ा- अजीब लोग हैं इन पर तो रहम आता हैं, जो कांटें बो के, जमीं से गुलाब मांगते हैं।शायरा शबीना अदीब ने पढ़ा- वतन बचाने का वक़्त है ये मकां बचाने की फ़िक्र छोड़ोमेरे भी हाथों में दे दो परचम मेरे बुज़ुर्गों हिना से पहलेवरिष्ठ कवि संपत सरल ने  सुनाया-जहां पनघट सी चहलपहल थी, वहां मरघट सा सन्नाटा पसर गया। देश कोरोना महामारी और दिशाहीन नेतृत्व की चपेट में है।
जोहर कानपुरी साहब ने पढ़ाऔरों में ऐब ढूंढना मेरा मिजाज थाईमानदार शख्स भी झूठा लगा मुझेजब निगाह अपने गिरेबान पर गईउस रोज से हर आदमी अच्छा लगा मुझे

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


हाशिम फिरोजाबादी ने सुनायाजो ना अब तक हुआ कर दिखाएंगे हमगैर को भी गले से लगाएंगे हमअपने हिंदुस्तान को खुदा की कसमफिर से सोने की चिड़िया बनायेंगे हम
डॉ अजय अटल ने पढ़ासंघर्षों से मोम हुए  हैं पत्थर के आसनसदा झुके हैं जनता के पैरों में सिंहासन
आवाज सुल्तानपुरी साहब ने कलाम पड़ाहुई अजाने मगरिब की आवाजें घर में आती थीपंडित जी के घर की औरत तब ही दीप जलाती थी
असद बस्तवी ने पढ़ाबहुत होशियार रहना है सभी हिंदू मुसलमा कोलड़ा कर वरना आपस में सियासत मार डालेगी
विकास बौखल ने पढ़ाकिसी खंजर से ना तलवार से जोड़ा जाएसारी दुनिया को चलो प्यार से जोड़ा जाएयह किसी शख्स को दोबारा ना मिलने पाएप्यार के रोग को आधार से जोड़ा जाए
निजामत कर रहे नदीम फर्रुख साहब ने पढ़ासुबह मगरूर को वह शाम भी कर देता हैशोहरतें छीनकर गुमनाम भी कर देता हैवक्त से आंख मिलाने की हिमाकत ना करोवक्त इंसान को नीलाम भी कर देता है
यासिर सिद्दीकी साहब ने सुनायाभरम है क्या तुम्हें अब भी की जनता माफ कर देगीबहुत के घर उजाड़ हैं यह सूपड़ा साफ कर देगी
आजाद प्रतापगढ़ी साहब ने सुनायाकब तक ऐसा खेल चलेगा तुम बोलोआस्तीन में सांप पलेगा तुम बोलोकितनी और सियासत होगी लाशों परकब तक हिंदुस्तान जलेगा तुम बोलो
शहजादा कलीम ने सुनायाजितना तेरा उतना मेरा सबको यह बतलाया जाएआने वाली नस्लों को अब और नहीं भटकाया जाएदेश में हिंदू मुस्लिम का जो जहर परोसा करते हैंऐसे नेताओं को पहले फांसी पर लटकाया जाए
कवियत्री ज्योति त्रिपाठी ने पढ़ाकभी भी मजहबो के नाम पर पंगा नहीं होगायकीनन आचरण से व्यक्ति फिर नंगा नहीं होगाअजा और आरती मिल जाए आपस में गले तो फिरसियासत लाख चाहे मुल्क में दंगा नहीं होगा
 मुशायरे की सदारत मौलाना डॉक्टर यासीन उस्मानी साहब ने की एवं निजामत देश के बड़े शायर नदीम फर्रुख साहब ने की
  मुख्य अतिथि धर्मेंद्र यादव   एवं समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने सभी कवियों और शायरों का शॉल उड़ाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।  हाजी रईस अहमद, चेयरमैन रसाज ग्रुप ने सभी कवियों और शायरों का विशेष सम्मान किया, साथ  ही  आशीष यादव पूर्व विधायक, सिनोद शाक्य दीपू भैया पूर्व विधायक, बृजेश यादव पूर्व डीसीबी चेयरमैन,फखरे अहमद शोबी, अवनीश यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख, जिला महासचिव यासीन गद्दी नेवी कवियों और शायरों का सम्मान किया। समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष भानु प्रकाश यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष वाले चौधरी, सपा जिला सचिव सोमेंद्र यादव, सपा नगर अध्यक्ष  फरहत अली, जिला उपाध्यक्ष  शशांक यादव ने सम्मान के रूप में कवियों को बैज़ लगाया इस अवसर पर दातागंज विधानसभा अध्यक्ष विवेक यादव, ओमवीर सिंह बदायूं, जिला कोषाध्यक्ष नरोत्तम कश्यप, जिला उपाध्यक्ष नजर मोहम्मद, महिला सभा के जिला अध्यक्ष संतोष कश्यप,  लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष  नरोत्तम यादव, छात्र सभा जिला अध्यक्ष वैभव उपाध्याय, प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी राजू यादव , अमित चौधरी संजय यादव पिंकू, पीयूष शर्मा,  संजीव यादव जहांगीर खान ,प्रभात अग्रवाल समेत पूरे जनपद  से हजारों की संख्या में श्रोता देर रात तक का  काव्य रस में डुबकी लगाते रहे।  सद्भावना कमेटी के प्रभारी मुनीर अहमद पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights