निटरा ना केवल उद्योग जगत तक सिमित है बल्कि देश के सैनिकों देश के किसानों देश के मजदूरों के उत्थान के लिए काम कर रही है: गिरिराज सिंह (केन्द्रीय मंत्री)

WhatsApp Image 2026-06-22 at 6.37.59 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। निटरा के 52वें स्थापना दिवस पर हमारे संरक्षक वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार और वस्त्र उद्योग जगत ने उपस्थित होकर होसला अफजाई की. इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गिरिराज सिंह और राज्य मंत्री पबित्र मार्घेरिटा, वस्त्र उद्योग जगत की नामचीन हस्तियाँ और वस्त्र मंत्रालय के उच्च अधिकारीगण उपस्तिथ रहे. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन से हुई इसके उपरांत निटरा डिप्टी चेयरमैन संदीप होरा और महानिदेशक डॉ एम् एस परमार ने मंत्रीगणों और मेहमानों का स्वागत किया.इसके उपरांत डिप्टी चेयरमैन संदीप होरा ने निटरा के इतिहास के बारे में बताया की किस तरह वस्त्र उद्योग की मांग पर भारत सरकार ने और उद्योगपतियों के साथ मिलकर निटरा रूपी पौधा लगाया जो आज एक वटवृक्ष के रूप ले चुका है. उन्होंने कहा की उस समय के प्रमुख उद्योगपति एस. पी. विरमानी, एल. एन. झुनझुनवाला, सतीश कुमार मोदी तथा एच. सी. जैन आदि और उद्योग मंत्रालय ने उतर भारत में अपनी तरह के एक विशिष्ट अनुसन्धान और विकास संस्थान निटरा स्थापित किया और इसमें प्रख्यात उद्योगपति के. एन. मोदी के नेतृत्व तथा उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से राजनगर, गाजियाबाद में लगभग 50 एकड़ भूमि निटरा को आवंटित की गई, जिसने इस संस्थान को एक स्थायी पहचान और विकास का आधार प्रदान किया।संदीप होरा ने अपने उदबोधन में कहा कि आरम्भ से ही निटरा ने वस्त्र उद्योग की वास्तविक चुनौतियों के समाधान को अपना लक्ष्य बनाया। तकनीकी परामर्श, उत्पादकता सुधार कार्यक्रमों, गुणवत्ता उन्नयन पहलों तथा ज्ञान प्रसार गतिविधियों के माध्यम से संस्थान ने शीघ्र ही उद्योग जगत का विश्वास अर्जित किया और विकास एवं आधुनिकीकरण के एक विश्वसनीय सहयोगी के रूप में अपनी पहचान स्थापित की।इसके उपरांत निटरा महानिदेशक डॉ एम् एस परमार ने निटरा उपलब्धियों पर एक पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन दिया जिसमें निटरा के विभिन्न क्षत्रों के क्रियाकलापों को दिखाया गया. सतत एवं नवाचारपूर्ण रेशों के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता को देखते हुए वस्त्र मंत्रालय ने निटरा को हाल ही में न्यू एज फाइबर्स (New Age Fibres) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में नामित किया है। इस भूमिका के तहत निटरा को मिल्कवीड (Milkweed), फ्लैक्स (Flax) और हेम्प (Hemp) जैसे उभरते हुए सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल रेशों पर अनुसंधान, विकास और प्रौद्योगिकी उन्नयन का दायित्व सौंपा गया है। इस पहल के माध्यम से निटरा इन नवीन रेशों की अपार संभावनाओं को साकार करने की दिशा में कार्य कर रहा है, जिससे सतत वस्त्र उत्पादन, मूल्य संवर्धित औद्योगिक अनुप्रयोगों, ग्रामीण आजीविका संवर्धन तथा पर्यावरणीय रूप से उत्तरदायी वस्त्र पारितंत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा।
निटरा सदैव हरित एवं टिकाऊ भविष्य के लिए नवाचारी टेक्सटाइल समाधानों के विकास में अग्रणी रहा है। अपने ट्रेडमार्क प्राप्त सतत फाइबर CloCell® के माध्यम से निटरा ने पर्यावरण-अनुकूल तथा उच्च प्रदर्शन वाले वस्त्र पदार्थों के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से स्थापित किया है।इसी नवाचार की यात्रा को आगे बढ़ाते हुए हमें यह घोषणा करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि निटरा, मिल्कवीड फाइबर के लिए OEKO-TEX® Standard 100 Certification प्राप्त करने वाला विश्व का प्रथम संस्थान बन गया है।
OEKO-TEX® Standard 100 वस्त्र सुरक्षा के क्षेत्र में विश्व की सबसे प्रतिष्ठित और विश्वसनीय प्रमाणन प्रणालियों में से एक है। निटरा को यह प्रमाणन जर्मनी के प्रतिष्ठित Hohenstein संस्थान से प्राप्त हुआ है, जो OEKO-TEX® नेटवर्क के अग्रणी और विश्वसनीय संस्थानों में से एक है। यह प्रमाणन सुनिश्चित करता है कि उत्पादों का हानिकारक पदार्थों के लिए परीक्षण किया गया है तथा वे मानव स्वास्थ्य और पर्यावरणीय सुरक्षा के कठोर अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करते हैं। गुणवत्ता, सुरक्षा और स्थिरता के प्रतीक के रूप में यह प्रमाणन विश्वभर में उपभोक्ताओं, निर्माताओं और प्रतिष्ठित ब्रांडों द्वारा मान्यता प्राप्त है।अत्याधुनिक अनुसंधान एवं परीक्षण सुविधाएँ निटरा देश की सबसे व्यापक वस्त्र अनुसंधान एवं परीक्षण अवसंरचनाओं में से एक का संचालन करता है। इसकी प्रमुख उपलब्धियों में भारत की पहली फायर मैनिकिन फ्लेम एंगल्फमेंट टेस्टिंग सुविधा की स्थापना शामिल है, जो ISO, ASTM एवं NFPA मानकों के अनुसार सुरक्षात्मक परिधानों के पूर्ण पैमाने पर तापीय प्रदर्शन मूल्यांकन की सुविधा प्रदान करती है।
निटरा में निम्नलिखित अत्याधुनिक एवं NABL मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाएँ एवं सुविधाएँ उपलब्ध हैं—
• हीट एवं फ्लेम टेस्टिंग प्रयोगशालाएँ
• पॉलिमर एवं तकनीकी वस्त्र प्रयोगशालाएँ
• भौतिक एवं रासायनिक परीक्षण प्रयोगशालाएँ
• BIS मान्यता प्राप्त परीक्षण सुविधाएँ
• पर्यावरण एवं इको परीक्षण प्रयोगशालाएँ
• PPE एवं सुरक्षात्मक परिधान मूल्यांकन प्रयोगशालाएँ
• पायलट स्तर की स्पिनिंग, वीविंग, प्रोसेसिंग एवं डाइंग सुविधाएँ
निटरा ने विश्वस्तरीय परीक्षण एवं मूल्यांकन सुविधाएँ स्थापित की हैं, जो उच्च प्रदर्शन वाले वस्त्र उत्पादों का अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप परीक्षण सुनिश्चित करती हैं। आज ये सुविधाएँ उद्योगों, सरकारी संगठनों, रक्षा प्रतिष्ठानों तथा अंतरराष्ट्रीय ग्राहकों को सेवाएँ प्रदान कर रही हैं।
अनुसंधान और परीक्षण से आगे बढ़कर निटरा ने मानव संसाधन विकास और कौशल उन्नयन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रशिक्षण कार्यक्रमों, उद्योग संपर्क पहलों, परामर्श सेवाओं तथा सहयोगात्मक परियोजनाओं के माध्यम से संस्थान ने हजारों पेशेवरों, शोधकर्ताओं और उद्यमियों को सशक्त बनाया है तथा भारतीय वस्त्र उद्योग की प्रतिस्पर्धात्मकता को मजबूत किया है।
राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन (NTTM) के अंतर्गत निटरा ने स्वदेशी रूप से अत्याधुनिक परीक्षण उपकरण विकसित किए हैं, जिनका उपयोग Convective Heat Resistance (ISO 9151), Radiant Heat Resistance (ISO 6942) तथा Contact Heat Resistance (ISO 12127) के मूल्यांकन में किया जाता है। इन उपकरणों ने प्रोटेक्टिव टेक्सटाइल्स के परीक्षण एवं प्रमाणीकरण के क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ किया है तथा इनमें से कई तकनीकों का सफलतापूर्वक व्यावसायीकरण भी किया जा चुका है।
आज निटरा तकनीकी आत्मनिर्भरता, औद्योगिक आधुनिकीकरण और सतत विकास की दिशा में भारत का एक महत्वपूर्ण भागीदार है। संस्थान राष्ट्रीय तकनीकी वस्त्र मिशन (National Technical Textiles Mission), उत्तर प्रदेश में पीएम मित्रा पार्क (PM MITRA Park) तथा वस्त्र मंत्रालय और विभिन्न राज्य सरकारों की अनेक प्रमुख पहलों को सक्रिय रूप से समर्थन प्रदान कर रहा है।
तपश्चत मंत्री पबित्र मार्घेरिटा ने कहा कि निटरा की उपलब्धियों से अभिभूत हूँ सुना तो मंत्री गिरिराज सिंह से कई बार बात की, आज साक्षात् देखा है . इन सभी उपलब्धियों के लिए मै तहे दिल से निटरा परिवार को बधाई देता हूँ. वाकई आत्मनिर्भरता और स्वदेशीकरण में निटरा का योगदान काबिले तारीफ है .
इसके उपरांत मंत्री गिरिराज सिंह का उदबोधन हुआ और कहा कि मैंने अपने कार्यकाल में निटरा को बारीकी से देखा यहाँ के एम्लोयिज की लगन और मेहनत को देखा है उनकी अनगिनत उपलब्धियों को देखा है . इस वजह मेरा यहाँ आना जाना लगा रहता है. इसमें कोई संदेह नहीं निटरा ने देश के लिए बहुत कुछ किया है और बहुत कुछ दिया है. वस्त्र मंत्रालय प्रधानमंत्री मोदी के सपने को पूरा करने में प्रतिबद्ध है और निटरा इसमें पूरा सहयोग दे रहा है. सबसे महत्वपूर्ण और देश के लिए गौरव का विषय कि मिल्कवीड फाइबर के लिए OEKO-TEX® Standard 100 Certification प्राप्त करने वाला विश्व का प्रथम संस्थान बन गया है और इसे आज स्थापना दिवस पर सेलिब्रेट कर रहे हैं. बधाई हो सभी को.
निटरा ना केवल उद्योग जगत तक सिमित है बल्कि देश के सैनिकों देश के किसानों देश के मजदूरों के उत्थान के लिए काम कर रही है. मैंने निटरा के इतिहास को पढ़ा है कि किस तरह से इसकी शुरुआत हुई और कोई दौराय नहीं कि निटरा ने अपना इतिहास गढ़ा है और इसके लिए इसके पुराने कर्मचारीगण इसके पुरौधा और वर्तमान में डॉ परमार और विदित जैन, संदीप होरा और समस्त कर्मचारीगण बधाई के पात्र हैं. मेरी और वस्त्र मंत्रालय की तरफ से शुभकामनायें समारोह के अंत में उपनिदेशक विवेक अग्रवाल ने कहा की पूरा वस्त्र उद्योग निटरा से लाभान्वित हो रहा है और ये मेरे लिए सौभाग्य की बात कि मंत्रिगणों इस स्थापना दिवस पर पधार कर संरक्षक का दायित्व निभाया. मै तहे दिल से आपका और सभी मेहमानों और पत्रकारों का शुक्रगुजार हूँ.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights