मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 25.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जेएस (पी.जी.) कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य योग कार्यक्रम हुआ,सभी ने किया योगाभ्यास

June 21, 2026By admin0 comments
👁 1 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को जेएस (पी.जी.) कॉलेज, बदायूं में इस वर्ष की वैश्विक थीम “Yoga for Healthy Ageing” के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्रबंधक नरेंद्र कुमार, प्राचार्या डॉ. निशि अवस्थी तथा कॉलेज डायरेक्टर विकास यादव ने स्वामी विवेकानंद एवं माँ सरस्वती के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस वर्ष की थीम का उद्देश्य योग के माध्यम से प्रत्येक आयु वर्ग, विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाना है। उन्होंने कहा कि योग केवल रोगों से बचाव का साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ, सक्रिय और संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा भी देता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


योग विशेषज्ञ डॉ. अंशुमन गुप्ता के निर्देशन में प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। उन्होंने योग के वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत तथा जीवन ऊर्जावान बना रहता है।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी छविराम सिंह के साथ राहुल कुमार, डॉ. उत्पल मिश्रा, हिमांशु पाल, सुधीर यादव, अजय पाल सिंह, ललित सिंह, योगेंद्र कुमार, निखिल कुमार, पूजा रानी, अनिल कश्यप, रितु दीक्षित एवं कॉलेज मीडिया प्रभारी सुनील कुमार भास्कर सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। योग दिवस का यह आयोजन उत्साह, अनुशासन और स्वास्थ्य जागरूकता का प्रेरणादायी उदाहरण बना।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights