बदायूँ। आज “एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा” मंत्र ऋषि सत्पुरुष बाबा फुलसंदे वालों का भारद्वाज फर्नीचर हाउस चंदौसी रोड पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष एवं टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सचिव संजीव शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ो धर्मप्रेमियों ने भव्य स्वागत किया, जहां फुलसंदे वाले बाबा द्वारा श्रद्धालुओं जीवन में प्रभु के नित्य स्मरण करने एवं अपने कर्तव्य पथ पर ईमानदारी से अग्रसर रहने हेतु आशीर्वचन दिया। तत्पश्चात सत्पुरुष बाबा फुलसन्दे वालो की भव्य शोभायात्रा को नवादा चौराहा से दातागंज चुंगी से होते हुए माझिया रोड से आवास विकास स्थित आवास पर लाया गया। जहां पर शिक्षक संघ के पदाधिकारीगणों एवं शिक्षकों एवं एक तू सच्चा तेरा नाम सच्चा धर्मार्थ समिति बदायूँ के सदस्यों समेत तमाम धर्मप्रेमियों द्वारा फुलसन्दे वाले बाबा का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। दिव्य धर्म सभा एवं सत्संग आयोजक संजीव शर्मा ने बताया कि कल सुबह 10 बजे बजे उनके आवास पर फुलसन्दे वाले बाबा की प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जायेगा और दोपहर में 1:00 से 3:00 तक राजमहल गार्डन में बाबा की अमृतवाणी से सत्संग किया जाएगा।