मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 26.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

स्काउट-गाइड व पदाधिकारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश दिया

June 21, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं : स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर विश्व योग दिवस पर कब-बुलबुल, स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर, स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन एवं स्काउट संस्था के पदाधिकारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वास्थ्य और फिटनेस का संदेश दिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास करते हुए नियमित योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।
स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। योग शरीर को स्वस्थ और निरोगी बनाता है, मानसिक शांति, आत्मविश्वास और सकारात्मक ऊर्जा भी प्रदान करता है।
जिला संगठन कमिश्नर मुहम्मद असरार ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना करने की शक्ति अर्जित कर सकती स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र कर सकता है।जिला सचिव आलोक पाठक ने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में योग तनावमुक्त रहने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
योगाचार्य एवं यज्ञवीर की उपाधि से विभूषित पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने योगाभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि योग जीवन जीने की वैज्ञानिक पद्धति है। योग और प्राणायाम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, व्यक्ति के भीतर आत्मबल और एकाग्रता का विकास होता है। स्काउट संस्था के पदाधिकारियों, बच्चों और बुजुर्गों ने वज्रासन, भुजंगासन, मयूरासन, ताड़ासन, गोमुखासन, धनुरासन लगाए, सूर्य नमस्कार किया। मुद्राओं, प्राणायामों की क्रियाओं का अभ्यास किया। इस मौके पर नंदराम शाक्य, फरदीन अहमद, सौरभ गौतम, हिमांशु रायपुर, आदित्य यादव एडवोकेट, रोशनी, नेत्रपाल, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights