बदायूं। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हॉपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन की समस्त टीम ने भागीरथी गंगा घाट, कछला पर आयोजित योग कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर योग के महत्व को आत्मसात किया।इस वर्ष की थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग (Yoga for One Earth, One Health)” के अनुरूप टीम ने स्वस्थ जीवनशैली, मानसिक संतुलन एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। योगाभ्यास के उपरांत सभी सदस्यों ने योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की शपथ भी ग्रहण की।फाउंडेशन की अध्यक्ष कृष्णा कुमारी ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ, सकारात्मक और अनुशासित जीवन जीने की कला है।