राजकीय मेडिकल कॉलेज में पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया

IMG_20211221_141406
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव ने आज राजकीय मेडिकल कॉलेज,बदायूँ में पार्टी के जनप्रतिनिधियों के सहयोग से लगाये गए ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया।उद्घाटन के पश्चात उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि इतिहास इस बात का गवाह है कि जब जब प्रदेश की जनता पर  कोई भी आपदा अथवा विपत्ति आयी है समाजवादी साथियों ने आगे आकर उनकी हर सम्भव मदद करने का प्रयास किया है तथा उनके कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इसी क्रम जब कोरोना काल मे बदायूँ की जनता ऑक्सीजन की कमी से जूझ रही थी और प्रतिदिन दसियो लोग कोरोना की वजह से काल के गाल में समा रहे थे तब मेरे अनुरोध पर सहसवान से विधायक ओमकार सिंह यादव ने चालीस लाख,सदस्य विधान परिषद अरविंद सिंह ने बीस लाख ,राम सुंदर दास ने 10 लाख,रामवृक्ष यादव ने पांच लाख,नरेश उत्तम पटेल ने दस लाख,संजय लाठर ने दस लाख रुपये की धनराशि देकर बदायूँ की जनता के लिए ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के कार्य किया जिसका मैं और समाजवादी पार्टी धन्यवाद व्यक्त करते हैं।जहाँ एक ओर पूरे प्रदेश में कोरोना से हजारों लोगों की जानें चली गईं वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेता बहुत ही बेशर्मी से लोकसभा,राज्यसभा व विधानसभा में कह रहे है कि पूरे प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी से एक भी मौत नही हुई है।उनका यह कथन उनकी जनता के प्रति संवेदनाहीनता प्रकट करता है।

उन्होंने आगे कहा जितना काम मेडिकल कॉलेज में काम सपा सरकार में हो गया अभी तक उतना ही काम हुआ है वर्तमान भाजपा सरकार में एक भी ईंट नही लगाई गई है।अब 2022 में प्रदेश में जब सरकार बनेगी तभी बदायूँ के मेडिकल कॉलेज सहित पूरे प्रदेश में विकास का पहिया तेजी से चलेगा।इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव,सहसवान से विधायक ओमकार सिंह यादव,पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल,पूर्व विधायक आशीष यादव,पूर्व विधायक सिनोद शाक्य,वरिष्ठ सपा नेता फखरे अहमद शोबी, हिमांशु यादव,राजीराज गुप्ता,संतोष कश्यप,विपिन यादव,भानु प्रकाश,स्वाले चौधरी,वैभव उपद्धयाय,महेंद्र प्रताप,गजेंद्र सिंह,दलवीर सिंह,ओमवीर सिंह,शशांक यादव,अवधेश यादव,प्रदीप गुप्ता, सुमित गुप्ता, रंजीत वार्ष्णेय,वीरेंद्र जाटव,के0के0 साहू,तनवीर हसन खान,फहीमुद्दीन,रहीस अहमद,सोनू यादव,प्रभात अग्रवाल आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights