मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 9 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दबंगों ने निर्माणाधीन मकान की दीवार गिराई, दरवाजा लगाने से भी रोकासिपाहियों ने राजमिस्त्री को जड़े थप्पड़ मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद सीओ सिटी कर रहे जांचएसपी सिटी मानुष पारीक को दी गई जोरदार विदाई, व्यापार मंडल और पत्रकारों ने फूल-मालाओं से किया सम्मानबड़े बूढ़े चलती फिरती लाइब्रेरी हैं, उनके अनुभव और ज्ञान का लाभ उठाइए- सुधांशु जी महाराज459वीं श्रीरामलीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे,ताड़का वध और अहिल्या उद्धार का मंचन हुआशिक्षक ने प्लास्टिक के विकेट से दलित छात्रा की तोड़ी कलाई , मां ने डीएम से मांगा न्यायजंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए डॉ. मोहित भारद्वाज हाउस अरेस्ट
Uttar Pradesh

अन्तरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय ने दास कॉलेज को पराजित किया

December 20, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं ।एमजेपी रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली के तत्वावधान में चल रही अंतर महाविद्यालय वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता के सातवें मैच में राजकीय महाविद्यालय आवास विकास ने नेहरू मेमोरियल शिवनारायण दास कॉलेज ,बदायूँ को 26 रन से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया। एसएम कॉलेज चंदौसी में में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में आज के मैच में दास कॉलेज ने सुबह के ठंडे मौसम और पिच पर नमी को देखते हुए टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। परंतु राजकीय महाविद्यालय बदायूं के खिलाड़ी शिव प्रताप सिंह एवं शिवम अरुण ने दास महाविद्यालय की इस योजना पर पानी फेरते हुए राजकीय महाविद्यालय को सधी हुई शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए नई गेंद का फायदा दास कॉलेज के गेंदबाजों को नहीं उठाने दिया। दोनों ने संभलकर खेलते हुए 8 ओवर में 51 रन की साझेदारी की, जिसके बाद पहले विकेट के रूप में शिवम अरुण सर्वाधिक 29 रन बनाकर आउट हुए। जिसमें दो चौके एवं तीन छक्के शामिल थे। तत्पश्चात जल्दी ही शिवप्रताप भी 28 रन बनाकर आउट हो गए। 9 रनों पर 2 विकेट खोने वाली राजकीय महाविद्यालय की टीम के अन्य कोई बल्लेबाज टिककर बल्लेबाजी नहीं कर सके। राजकीय महाविद्यालय की टीम अपने कोटे के निर्धारित 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 19 ओवर 3 गेंदों में 136 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


दास कॉलेज की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए शिवम चौहान ने 4 ओवर में 19 रन देकर एक हैट्रिक समेत छह बल्लेबाजों को आउट किया जो कि प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा भी है। 138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दास कॉलेज की टीम का पहला विकेट शिव प्रताप सिंह ने दूसरे ओवर में ही झटक लिया। बिना कोई रन दिए शिवप्रताप ने टूर्नामेंट का पहला विकेट लिया। तत्पश्चात दूसरे छोर से सुमित कुमार ने दूसरे ओपनर बल्लेबाज को बोल्ड करके दास कॉलेज को सकते में डाल दिया। अब दास महाविद्यालय की बल्लेबाजी की जिम्मेदारी अंशु ने संभाली और तेजी से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 34 रन जोड़े।

विकेट न गिरते हुए देख कप्तान अरुण कुमार ने स्पिनर केशव को गेंद थमाई।उन्होंने कप्तान के फैसले को सही साबित करते हुए जम के खेल रहे अंशु को स्टंप आउट करवा कर दास कॉलेज की टीम को एक करारा झटका दिया। इस झटके से दास कॉलेज की टीम उबर नहीं पाई और एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। राजकीय महाविद्यालय बदायूं की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए अनमोलप्रीत ने सर्वाधिक 3 विकेट, नरेंद्र, शिवप्रताप केशव एवं सुमित ने एक-एक विकेट हासिल किया। आखिर में राजकीय महाविद्यालय की टीम 26 रनों से मैच जीतने में सफल रही।दास कॉलेज की टीम 17 ओवर में 111 रन बनाकर आल आउट हो गई। शानदार गेंदबाजी करने वाले अनमोलप्रीत को मैन ऑफ द मैच खिताब से नवाजा गया।
टीम मैनेजर डॉ अनिल कुमार ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाओं के साथ और बेहतर तैयारी करने के लिए निर्देशित किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights