“2047 में मेरे सपनों का भारत” व “आजादी का अमृत महोत्सव” विषयों पर आयोजित हुई निबंध प्रतियोगिताएं
बदायूं ।आज गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय बदायूं की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई के तत्वाधान में प्राचार्या डॉ वंदना शर्मा के संरक्षण में व कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती के निर्देशन एवं नेतृत्व में “आजादी का अमृत महोत्सव” एवं “2047 में मेरे सपनों का भारत” विषयों पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें स्वयं सेविकाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम अधिकारी असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती ने स्वयं सेविकाओं को बताया कि इस निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले स्वयंसेविका व स्वयंसेवक को भारत के प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस पर सम्मानित किया जायेगा।

यह आप सब के लिए गौरव की बात है इसीलिए आप क्या सोचते हैं कि आपका भारत कैसा हो,भारत एक ऐसा देश है जहां विभिन्न संस्कृतियों और धर्मों के लोग एक-दूसरे के साथ सद्भाव में रहते हैं। हालांकि अभी भी देश के कई हिस्सों में किसी व्यक्ति के लिंग, जाति, पंथ, धर्म और आर्थिक स्थिति के आधार पर भेदभाव किया जाता है। मेरे सपनों का भारत ऐसा भारत होगा जहां किसी से ऐसा कोई भेदभाव नहीं हो,देश खुशहाल एवं समर्द्ध बने हर किसी के पास शिक्षा एवं रोजगार हो आदि जो छवि आपके सपनों में है उसे अपने शब्दों में पिरोकर निबंध के माध्यम से अभिव्यक्ति करो। आगे बताया कि दोनों ही विषय बहुत ही प्रासंगिक हैं आज़ादी का अमृत महोत्सव यानी अर्थात अमृत हमारे विचारों का,हमारी संस्कृति एवं सभ्यता के मूल्यों एवं मान्यताओं का, सामाजिक बुराइयों के अंत का। लगभग 20 स्वयंसेविकाओ ने निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। परिणाम इस प्रकार रहा कु.पूनम यादव, प्रथम, राजकुमारी द्वितीय पल्लवी तृतीय रही। इस अवसर पर स्वयंसेविकाओ में कु सौम्या, रीना, संगीता, इलमा, दिशा, रितु कश्यप आदि की सक्रिय सहभागिता रही।














































































