किसानों की भूख हड़ताल, लखनऊ में सपा के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज

1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का आंदोलन लगातार 19वें दिन जारी है। सोमवार को किसान भूख हड़ताल पर हैं। उत्तर प्रदेश में किसानों के आंदोलन को समाजवादी पार्टी का पूरा सहयोग मिल रहा है। उधर प्रदेश सरकार भी इस आंदोलन की आड़ में किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। जिलों में पुलिस का पहरा काफी सख्त है। केंद्र सरकार चाहती है कि नए कृषि कानूनों को लेकर गतिरोध बातचीत के माध्यम से खत्म किया हो, लेकिन किसान इसकी वापसी की मांग पर अड़े हुए हैं। इस दौरान किसान संगठनों और सरकार के बीच कई दौर की बातचीत भी हो चुकी है, लेकिन बात नहीं बन पाई है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसानों के विरोध का आज 19वां दिन है। किसानों ने अपना प्रदर्शन तेज कर दिया है और आज वह भूख हड़ताल पर हैं। उत्तर प्रदेश में किसानों के आंदोलन को समाजवादी पार्टी का पूरा सहयोग मिल रहा है। आज किसानों की भूख के साथ ही समाजववादी पार्टी का सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन भी है। इनके साथ रालोद, आप व कांग्रेस का भी किसान यूनियन को समर्थन है। सूबे मेें जिला मुख्यालय पर किसान आज प्रदर्शन करने के साथ डीएम को ज्ञापन सौपेंगे।लखनऊ में नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी आपने आवास पर धरने पर बैठे। पुलिस ने किसान बिल के विरोध में अपने आवास से निकलने पर रोका। लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य जिला मुख्यालयों में किसान संगठनों का आज प्रदर्शन है। कृषि विधेयकों को लेकर जारी आंदोलन के दौरान आज जिला केंद्रों पर विभिन्न किसान संगठन के प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी जिला मुख्यालयों पर धरना देगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी जिलों में शांतिपूर्ण अहिंसात्मक धरना देने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ में चिनहट के ग्रामीण क्षेत्र से आज किसानों निकलकर जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे। भाकियू टिकैत गुट इस पैदल मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने देवा रोड को ब्लॉक किया है। चिनहट पुलिस ने किसानों को रोक दिया है।लखनऊ में आज राष्ट्रीय लोकदल के नेता भी कृषि बिल के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष मसूद अहमद के नेतृत्व में यह प्रदर्शन है। रालोद नेता प्रदेश कार्यालय से कलेक्ट्रेट जाएंगे। जहां जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेंगे। इसके साथ ही समाजवादी पार्टी के नेताओं का कलेक्ट्रेट का घेराव करने का कार्यक्रम है। समाजवादी पार्टी जिला मुख्यालय से किसानों के साथ सपा के नेता नगर अध्यक्ष सुशील दीक्षित के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

लखनऊ में इसके साथ ही रक्षा मंत्री तथा लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह और मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर के आवास का घेराव होगा। लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आवास दिलकुशा में है। जहां पर एकत्र होकर किसान कृषि बिल वापस लेने की मांग करेंगे। किसान नेता हरिनाम सिंह के नेतृत्व में राजनाथ सिंह के आवास का घेराव होगा जबकि दोपहर बाद किसान मोहनलालगंज से सांसद कौशल किशोर के आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

अलीगढ़ में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव गिरफ्तार, हंगामा

अलीगढ़ में कृषि विधेयकों के खिलाफ कांग्रेस के रेल रोको आंदोलन को पुलिस ने विफल कर दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौ. सुरेंद्र सिंह समेत तमाम नेताओं को जहां जिला कार्यालय पर रोक लिया गया, वहीं युवक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुंवर गौरांग देव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कई कांग्रेसियों को उनके घरों पर ही नजरबंद कर दिया गया। इसे लेकर कांग्रेसियों ने खूब हंगामा किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights