बदायूं। राम चंद्र सक्सेना, प्रधान- आर्य समाज बदायूॅ का आज अपराहन 3:30 बजे निज निवास पर देहावसान हो गया। वह आर्य समाज दयानंद सेवाश्रम बदायूं के अनेक बार प्रधान और मंत्री पद पर रहे । वर्तमान में भी वह प्रधान थे। उत्तर प्रदेश में 90 वर्ष की आयु में बीडीसी मेंबर का चुनाव जीतने वाले एकमात्र व्यक्ति पूरे उत्तर प्रदेश में थे। जिला पंचायत से शिक्षा अनुभाग से सेवानिवृत्त थे। सक्सेना के देहावसान से आर्य समाज को भारी क्षति हुई है। इस अपूरणीय क्षति की भरपाई निकट भविष्य में असंभव है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे। प्रधान का अंत्येष्टि संस्कार कल प्रातः 10:00 बजे आर्य समाज बदायूं की शमशान भूमि निकट बहेड़ी मोड़, उझानी रोड पर संपन्न होगा।