भौतिक विज्ञान एवं गणित परिषद का चुनाव सम्पन्न,सान्या व प्रियंका बनी अध्यक्ष
बदायूं।आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में वर्तमान सत्र के लिए विभागीय परिषदों का गठन जारी है। आज भौतिक विज्ञान परिषद एवं गणित परिषद का गठन मतदान के द्वारा किया गया। अध्यक्ष के एक पद उपाध्यक्ष के दो पद महामंत्री के एक पद एवं संयुक्त मंत्री के दो पदों के लिए चुनाव संपन्न हुआ जिसमें भौतिक विज्ञान के अध्यक्ष पद पर कु सान्या गुप्ता एवं गणित परिषद में प्रियंका आर्य ने विजय हासिल किया।

चुनाव अधिकारी डॉ नीरज कुमार एवं सहायक चुनाव अधिकारी डॉ सचिन राघव की देखरेख में राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने चुनाव संपन्न कराया। कार्यक्रम की शुरुआत कार्यवाहक प्राचार्य डॉ अंशु सत्यार्थी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। मतगणना का कार्य समाजशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सतीश सिंह यादव एवं रसायन विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ मितिलेश कुमार ने किया।
भौतिक विज्ञान परिषद के अध्यक्ष पद पर कुमारी सान्या गुप्ता ने सर्वाधिक 32 मत प्राप्त विजय प्राप्त किया। जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी कुमारी प्रियंका आर्य को मात्र 17 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष के दो पदों पर 26 मत प्राप्त कर नरसिंह और 17 मत प्राप्त कर बंटी ने विजय हासिल किया। महामंत्री के एक पद पर अनिल कुमार शर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुए।संयुक्त मंत्री के दो पदों पर कुमारी शिखा एवं शिवम सोलंकी ने जीत हासिल किया।

गणित परिषद के अध्यक्ष पद पर 45 मत प्राप्त कर प्रियंका आर्य ने कब्जा किया। उपाध्यक्ष के रूप में स्वतंत्र दीक्षित ने 25 मत और दिव्या यादव ने 13 मत प्राप्त कर चुनाव जीता। महामंत्री पद पर 32 मत प्राप्त कर विजय कुमार निर्वाचित हुए। संयुक्त मंत्री पद पर पारस माथुर और शांभवी वार्ष्णेय निर्वाचित घोषित किए गए। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को भौतिक विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ श्रद्धा गुप्ता, समाजशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ बबिता यादव एवं इतिहास के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ संजय कुमार ने माल्यार्पण कर बधाई दिया।
इस अवसर पर डॉ सारिका शर्मा,डॉ सरिता यादव, डॉ दिलीप वर्मा, डॉ प्रेमचंद्र चौधरी,डॉ ज्योति बिश्नोई, आदि ने सहयोग प्रदान किया।





















































































