11 दिसम्बर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

DCN_4456
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूं।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डाॅ0 डी0एस0 फौजदार ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ॰प्र॰ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देषों के अनुपालन में एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ द्वारा दिनांक 11.12.2021 को जनपद-बदायूँ में समय पूर्वान्ह् 10ः00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ की अध्यक्षता में किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन में श्री राज कुमार तृतीय, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, एवं डाॅ0 डी0एस0 फौजदार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटीगेशन विवादों के निस्तारण हेतु समस्त बैंक, भारत दूरसंचार एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा विद्युत अधिनियम की बैठक आज दिनांक- 01.12.2021 को आहूत की गयी।  
बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वे कोविड-19 से सम्बन्धित माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, केन्द्र सरकार/राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के दृष्टिगत लोक अदालत में जनसामान्य को सूचित कर अधिकाधिक संख्या में प्री-लिटीगेशन विवादों को नियत कर आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण कराने का यथासम्भव प्रयास करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights