पुरानी पेंशन बहाली हेतु 30 को लखनऊ में धरना हेतु समर्थन दिया गया

a6ee9ee0-0bc6-440f-a8a7-67c55dca77a3
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।आज उत्तर प्रदेशीय विद्यालय निरीक्षक संघ (खंड शिक्षा अधिकारी संघ) के प्रांतीय नेतृत्व द्वारा पुरानी पेंशन बहाली एवं शिक्षक, कर्मचारी अधिकारी एवं पेंशनर्स की विभिन्न लंबित मांगों के लिए आगामी 30 नवंबर को इको गार्डन लखनऊ में कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच के द्वारा आयोजित महारैली हेतु हमारे प्रांतीय नेतृत्व डॉक्टर दिनेश चंद्र शर्मा जी को अपना समर्थन दिया।
जिसके क्रम में आज जनपद बदायूं के भी जिला विद्यालय निरीक्षक संघ खण्ड शिक्षा अधिकारी संघ के द्वारा भी पूर्ण सहयोग एवं समर्थन दिया गया है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बदायूं एवं कर्मचारी शिक्षक अधिकारी एवं पेंशनर्स अधिकार मंच समस्त खंड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा दिए गए इस समर्थन के लिए मंच के जिला अध्यक्ष संजीव शर्मा द्वारा आभार ज्ञापित किया गया उन्होंने कहा कि निश्चय ही इस समर्थन से पुरानी पेंशन बहाली एवं अन्य लंबित मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हमारे शिक्षक, शैक्षिक संवर्ग के साथी एवं कर्मचारी गणों को अपनी मांगे पूरी कराने के लिए संघर्ष करने हेतु मनोबल बढ़ेगा और सभी एकजुट होकर शासन स्तर से पुरानी पेंशन बहाली एवं लंबित मांगों का निराकरण करा सकेंगे ऐसी शिक्षक एवं कर्मचारी वर्ग को आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है।
मंच के पदाधिकारियों द्वारा समस्त विकास क्षेत्र के शिक्षक कर्मचारियों से
30 नवम्बर को इको गार्डन लखनऊ में जनपद के शिक्षक कर्मचारी अधिकारी एवं पेंशनर्स साथियों से उपस्थिति सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights