बदायूं। दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत में शनिवार सुबह एक ट्रक का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल । वहीं दूसरे ट्रक का ड्राइवर मौके से भाग निकला। एमएफ हाईवे पर बिसौली कोतवाली क्षेत्र के बसई गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे दो ट्रक आपस में जा टकराये। इस दौरान एक ट्रक ड्राइवर मौके से भाग निकला। जबकि दूसरे ट्रक का ड्राइवर नुजहत निवासी चंदौसी, संभल गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्पताल लेकर आई। इधर दोनों ट्रकों के कारण हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से दोनों वाहनों को अलग कर सड़क किनारे खड़ा कराया। हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गई। घंटेभर बाद आवागमन सुचारू हो गया तकरीबन डेढ़ घंटे का वक्त लग गया। कोतवाल बिसौली ऋषिपाल सिंह ने बताया कि घायल ड्राइवर का इलाज कराया जा रहा है।