विजेताओं को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित

DCN_1118
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केन्द्र बदायूँ तत्वाधान में संविधान दिवस का आयोजन विकास भवन बदायूँ के सभागार में किया गया।जिसका विधिवत शुभारम्भ प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी / जिला विकास अधिकारी चन्द्रशेखर, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत पूनम यादव, एवं जिला युवा अधिकारी डा0 दिनेश यादव एवं पूर्व एमएलसी भारत सिंह यादव ने स्वामी विवेकानन्द व डा0 भीमराव अम्वेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर गंगा उत्सव पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अतिथियों द्वारा प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत पूनम यादव ने युवाओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि हमारे देश का संविधान हमें विकास के रास्ते तय करने की प्रेरणा देता है तथा आपसी सदभाव और भाई चारे का संदेश देता है अतः हम सवका कर्तव्य बनता है कि हम राष्ट्र के निर्माण में संविधान की अवधारण की अनुरूप अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें, संविधान का सम्मान करने से हमारा सम्पूर्ण विकास होगा।


प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/जिला विकास अधिकारी चन्द्रशेखर ने कहा कि संविधान में समानता का संदेश है अतः हम सभी को संविधान के अनुरूप कार्य करते हुये अपना,समाज का और राष्ट्र का विकास करना चाहिए। उन्होने कहा कि जव भी कोई क्रान्ति कारी परिवर्तन हुये है तो वह युवाओं ने किये है अतः संविधान की सुरक्षा भी युवाओं की जिम्मेदारी है, उन्होने इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं और अधिकारियों को संविधान की शपथ दिलावायी तथा नेहरू युवा केन्द्र बदायूँ में संचालित होने वाली कैच दा रैन परियोजना के पोस्टर का विमोचन किया, तथा गंगा उत्सव में आयोजित पेटिंग प्रतियोगिता के विजेताओे कु0 आंजल, मुनेन्द्र सिंह व दिव्यांशु तोमर को रूपये 2000.00, 1500.00 एवं 1000.00 का चैक व प्रमाण पत्र नेहरू युवा केन्द्र बदायूँ की तरफ से प्रदान किया।


जिला युवा अधिकारी डा दिनेश यादव ने इस कार्यक्रम के उददेश्य पर प्रकाश डालते हुये कहा कि युवा कार्यक्र्र्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार युवाओ के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित करता है जिससे उनकी प्रतिभाओं का विकास हो। तथा उनकी सकरात्मक ऊर्जा को राष्ट्र के विकास में लगाया जा सके, उन्होने बताया कि बदायूँ जनपद का चयन जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार की नमामि गंगे परियोजना हेतु किया गया है जिसके अन्तर्गत 05 विकास खण्ड के युवा गंगा के पानी को स्वच्छ बनाने हेतु जागरूकता का कार्य करते हुये जनमानस को प्रेरित करेगे।
इस कार्यक्रम को प्रमुखतः पूर्व एमएलसी भारत सिंह ,डा0 आर0 के0 जायसवाल जिला नोडल अधिकारी एनएसएस, अनुज प्रताप सिंह डीपीओ नमामि गंगे ,डा0 जितेन्द्र कुमार मिश्रा ,डा0 गौतम सिंह, अवनीश सोलंकी, अरूण शेखर , रविन्द्र पाल सिंह अर्जुन यादव,डा0 के0पी0 ंिसह,डा0 नीलू सिंह, प्रसून सक्सेना,कु0 गीताज्वाली,अशोक तोमर,श्याम ंिसह, राहुल यादव, रिकू यादव,विक्रम सिंह,रविन्द्र पाल सिंह ज्ञानेन्द्र पाल सिंह ,दीप्ति सिंह, प्र्रतिज्ञा यादव,ज्वाला सिंह, तेजपाल,रवि कुमार आदि अधिकारी व युवाओ ने सम्वोधित किया।इस अवसर पर गंगा उत्सव के प्रतिभागियों व वक्ताओं को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights