राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 दिसम्बर को

IMG_1627
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।नोडल अधिकारी लोक अदालत/विधिक जागयकता एवं न्यायिक प्रबन्धन/विशेष न्यायाधीश पाॅक्सो एक्ट, राजकुमार-तृतीय ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ॰प्र॰ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देर्शो के अनुपालन में एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूँ द्वारा दिनांक 11.12.2021 को जनपद-बदायूँ में समय पूर्वान्ह् 10ः00 बजे से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बदायूँ की अध्यक्षता में किया जाना सुनिश्चित किया गया है।
राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के अनुपालन में राज कुमार तृतीय, नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत, द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटीगेशन विवादों के निस्तारण हेतु समस्त बैंक, भारत दूरसंचार एवं प्रशासनिक अधिकारियों तथा विद्युत अधिनियम की बैठक आज दिनांक- 25.11.2021 को आहूत की गयी।  
इस अवसर पर उपस्थित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया गया कि वे कोविड-19 से सम्बन्धित माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद, केन्द्र सरकार/राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के दृष्टिगत लोक अदालत में जनसामान्य को सूचित कर अधिकाधिक संख्या में प्री-लिटीगेशन विवादों को नियत कर आपसी समझौते के आधार पर निस्तारण कराने का यथासम्भव प्रयास करें।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights