राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने बैठक कर प्रियंका गांधी की रैली सफल बनाने हेतु आव्हान किया

3003fc55-259e-4dbd-9cec-39f9b3aa5416
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

अनुशासन हीनता करने पर राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव की सन्तुति पर पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष मोरपाल प्रजापति, ब्लॉक दातागंज अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति को पद मुक्त कर दिया गया

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बदायूं।आज रोडवेज स्थित अजंता होटल पर एक अति आवश्यक बैठक हुई । जिसकी अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमकार सिंह ने की किया बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी तौकीर आलम उपस्थित रहे उनके साथ-साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मंडल प्रभारी कुमुद गंगवार, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव बदायूँ जनपद प्रभारी परवेज अहमद उपस्थित रहे। बैठक में दो महत्वपूर्ण बिंदु सदस्यता अभियान और आगामी 1 दिसंबर को मुरादाबाद में होने जा रही अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की होने वाली विशाल रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई और रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी गई ।


उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी तौकीर आलम ने कहा की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की गोरखपुर ,बनारस ,महोबा में ऐतिहासिक रैलियां हुई है और अब 1 दिसंबर को मुरादाबाद में होने जा रही प्रतिज्ञा रैली ऐतिहासिक रैली होगी जिसमें प्रियंका गांधी अपनी प्रतिज्ञाओं को विस्तार से बताएंगी कि किस तरह से वह महिलाओं को राजनीति में आगे लेकर आना चाहती है किस तरह से केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों ने सत्ता में आने से पूर्व झूठे वादे किए लोगों को सपने दिखाए लेकिन आज हकीकत में वह हर स्तर पर फ्लॉप साबित हुई है आज उत्तर प्रदेश में किसान से लेकर नौजवान तक व्यापारी से लेकर लघु उद्योग से जुड़े मजदूरों तक ,महिलाएं आदि सभी परेशान हाल है उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है अब लोग कांग्रेस पार्टी की ओर देख रहे हैं ।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव मंडल प्रभारी कुमुद गंगवार ने कहा कि सभी पदाधिकारी पूरी जी जान से जुट जाएं हमें आगामी मुरादाबाद की प्रतिज्ञा रैली को ऐतिहासिक बनाना है सभी अपनी अपनी जिम्मेदारी और बसों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लेकर इस रैली में पहुंचे ताकि हम संगठन की ताकत हो दिखा सकें उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव परवेज अहमद ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने जो नारा दिया लड़की हूं लड़ सकती हूं उससे महिलाओं में बहुत ही जोश है और आज शहर से लेकर देहात तक की महिलाएं राजनीति में आ रही है कांग्रेस पार्टी से जुड़ रही हैं हमें मुरादाबाद रैली में यह दिखा देना है की महिलाएं किसी से कम नहीं है और बरेली जनपद से बड़ी संख्या में महिलाएं मुरादाबाद की प्रतिज्ञा रैली में शामिल होंगी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने पदाधिकारियों से आह्वान किया की आज कांग्रेस का संगठन आप लोगों की मेहनत और सक्रियता से ग्राम स्तर तक पहुंच चुका है अब हमें अपनी ताकत को दिखाना है कि हम किसी से कम नहीं विपक्षी दल जो यह कहते हैं कि कांग्रेस के पास संगठन नहीं है उनको हमें मुंहतोड़ जवाब देना है।

उन्होंने कहा कि पिछले 2 सालों से संगठन पर काम चल रहा है आज ब्लाकों से लेकर न्याय पंचायत के अध्यक्षों, ग्रामों के अध्यक्ष बन चुके हैं उनकी कमेटी का गठन भी हो चुका है अब हमें पूरा ध्यान रैली के बाद सदस्यता अभियान पर लगाना है यह एक बहुत ही बड़ा महा अभियान है इसकी ताकत है हमें विधानसभा चुनावों में मजबूती प्रदान करेगी इसलिए सभी पदाधिकारी तैयार हो जाएं जिसको जो लक्ष्य दिया जाएगा वह उसको पूरा करना होगा उसके बाद हम चुनावों में चौकाने वाले परिणाम लाएंगे उपस्थित कांग्रेस जनों में इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव जितेंद्र कश्यप, शहर अध्यक्ष असरार अहमद, एवम समस्त संभावित प्रत्याशियों ने भी विचार व्यक्त किये बैठक में अनुशासन हीनता करने पर राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश महासचिव, प्रदेश सचिव की सन्तुति पर पिछड़ा वर्ग विभाग अध्यक्ष मोरपाल प्रजापति, ब्लॉक दातागंज अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रजापति को पद मुक्त कर दिया गया जिससे इस अवसर पर प्रदेश सचिव परवेज अहमद अनुशासन हीनता बर्दाश्त न करने की बात कहते हुए इनके पदमुक्त की जानकारी दी

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights