जमीनी विवाद में पिता पुत्रों समेत तीन घायल,दी तहरीर

451a2db5-5897-419a-abf2-e2ef6b6b0be7
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।कोतवाली क्षेत्र के कछला चौकी के एक गांव में जमीनी विवाद के चलते कुछ लोगों ने खेत पर गये पिता,पुत्रों को घेरकर लाठी-डन्डों से वार कर लहूलुहान कर दिया।वहीं घायलों ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे के करीब नगर पंचायत कछला के वार्ड नम्बर दो लक्ष्मी नगला निवासी अमरपाल (25) पुत्र नाथूराम ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि वह आज सुबह अपने खेत पर गेहूँ देखने गया था।जब वह खेत पर पहुंचा तो उसने देखा कि नगर पंचायत कछला के पंखिया नगला निवासी अजमेर, गुल मौहम्मद पुत्र आसफ, नजीम पुत्र बाकर, अनवर अपने पन्द्रह साथियों के साथ ट्रैक्टर से खेत जोतकर अवैध कब्जा कर रहा था।जब उसने खेत जोतने का विरोध किया तो उन लोगों ने गाली-गलौच कर लाठी-डन्डों से उसे पीटना शुरू कर दिया।उसकी चीख पुकार सुन जब उसके पिता नाथूराम (65) वर्षीय व उसका भाई सोमवीर (30) वर्षीय जब उसे बचाने पहुंचे तो उन लोगों ने लाठी-डन्डों से वार कर उन्हें भी घायल कर दिया।मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल पिता-पुत्रों को उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां घायल पिता-पुत्रों का चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया।वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया है।वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights