बार एसोसिएशन और सेंट्रल बार वेलफेयर एसोसिएशन ने तहसीलदार के स्थानांतरण किए जाने की मांग की

IMG-20211125-WA0063
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

सहसबान।  बार एसोसिएशन और सेंट्रल बार वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने तहसीलदार कार्यालय में वाद संबंधी कार्यों में अनियमितता व भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नारेबाजी और प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार कोर्ट के अनिश्चित कालीन वहिष्कार का ऐलान किया और डीएम को पत्र भेज कर तहसीलदार का स्थानांतरण किए जाने की मांग की। 
        अधिवक्ता कचहरी प्रांगण से तहसील तक जुलूस की शक्ल में तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहुंचे। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार न्यायालय के सामने जमकर नारेबाजी की और कहा कि तहसीलदार के  स्थानांतरण तक तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार जारी रहेगा। अधिवक्ताओं ने डीएम को संबोधित पत्र में लिखा है कि जब से तहसीलदार ने कार्यभार ग्रहण किया है। तब से  अधिवक्ताओं और वादकारियों को वाद संबंधी कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड रहा है। इस संबंध में एसडीएम से शिकायत की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। जबकि अधिवक्ताओं द्वारा 12 नवम्बर से तहसीलदार न्यायालय का बहिष्कार किया जा रहा है। इस मौके पर बार अध्यक्ष रवीन्द्र नारायण सक्सेना, महासचिव सरफराज अली, सेन्ट्रल बार अध्यक्ष सतीश पाठक, पूर्व बार अध्यक्ष रियाज अहमद खां, जितेन्द्र यादव, जावेद इकबाल नकवी, राजीव चांडक, श्याम बाबू, अतर सिंह शाक्य, मजाहिर अली, आदेश बाबू गुप्ता आदि मौजूद रहे। इस संबंध में तहसीलदार शिव कुमार शर्मा का कहना था अधिवक्ताओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights