स्वीप के अन्तर्गत 10 दिव्यांग आईकाॅन नामित

IMG_1568
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। विकास भवन सभागार में आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के क्रम में स्वीप योजना के अन्तर्गत दिव्यांगजनों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने एवं मतदान के लिए शपथ ग्रहण का मंगलवार को कार्यक्रम मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत आगामी विधान सभा चुनाव के मदेनजर 10 दिव्यांगजनों को दिव्यांग आईकाॅन नामित किया गया, जिसमें धर्मेन्द्र सिंह वैद्य, राजेश वागरे, विनोद सिंह, राजू, ललित कुमार, विजय कुमार, राजनीश कुमार दिनेश कुमार, महात्मा नारायण सिंह व रजनी को आॅईकाॅन प्रमाण पत्र व जैकिट तथा 210 दिव्यांगजनों को कम्बल का वितरण किए गए।
कार्यक्रम में सीडीओ ने सभी को शपथ भी दिलाई, जिसमें कहा गया कि हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना आगामी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


सीडीओ ने अवगत कराया कि विधान सभा समान्य निर्वाचन 2022 में दिव्यांग मतदाताओं को प्रदान की जाने वाली सुविधायें हैं कि प्रत्येक मतदान केन्द्र पर दिव्यांग मतदाताओं को उनके सहयोगी के रूप में बी० एल० ओ० , स्काउट गाइट , एन० सी० सी० एन० एस० एस ० एवं नेहरू युवा केन्द्र के कार्मिकों की ड्यूटी लगायी गयी है। दिव्यांग मतदाताओं हेतु पोलिंग बूथ पर प्रवेश एवं निकास की समुचित व्यवस्था होना आवश्यक है ताकि व्हीलचेयर वोटिंग कम्पार्टमेंट तक पहुँच सके। दिव्यांग मतदाताओं के अनुरूप पोलिंग बूथ पर फर्नीचर की उचित व्यवस्था कर ली गयी है। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर दिव्यांग मतदाताओं की सहायता हेतु हेल्प डेस्क की व्यवस्था की जायेगी। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर व्हीलचेयर एवं प्रशिक्षित वालन्टियर की व्यवस्था की गयी है।

मतदान केन्द्र पर नियुक्त समस्त स्टाफ एवं सहयोगियों को दिव्यांग मतदाताओं के प्रति सहानभूति एवं सहयोगात्मक व्यवहार एवं उनको पंक्ति में न लगाकर पहले मत देने की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया जा चुका बूथ पर ड्यूटी लगने वाले वालन्टियर, बी०एल०ओ० एवं पीठासीन अधिकारी का दायित्व होगा कि किसी भी दिव्यांग को लाइन में खड़ा न रखें, तुरन्त मतदान का अवसर दें। दिव्यांग मतदाताओं हेतु प्रत्येक मतदान केन्द्र पर रैम्प की स्थायी व्यवस्था की जा चुकी है। दिव्यांग मतदाताओं हेतु वोटिंग कम्पार्टमेन्ट में उचित रोशनी एवं अल्पदृष्टि मतदाताओं हेतु लेंस की व्यवस्था की गयी है। दृष्टिबाधित दिव्यांगों की सहायता हेतु एक सहायक अनुबन्ध है, जो अपने साथ ले सकता है। पीठासीन अधिकारी अपने पास डमी ब्रेल बैलेट पेपर के माध्यम से दृष्टिबाधित दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के बारे में पूर्ण जानकारी देंगे एवं मतदान कराने में सहयोग करेंगें। सभी दिव्यांग मतदाताओं को ई०वी०एम० व वी०वी० पैट मशीन के बारे में भी पहले ही जानकारी दी जानी होगी। सभी दिव्यांग मतदाताओं को वालन्टियर यह भी बतायेंगे कि वोटर स्लिप के अतिरिक्त मतदान पहचान पत्र या अन्य विकल्पो (मतदाता पहचान पत्र, पास पोर्ट, ड्राईविंग लाईसेन्स, सर्विस पहचान पत्र, बैंक पास बुक, स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, पेंशन दस्तावेज, सरकारी पहचान पत्र आधार कार्ड) में से कोई एक पहचान पत्र हो। कार्यक्रम में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट उदित नारायण सेंगर, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी संतोष कुमार, जिला परियोजना निदेशक अनिल कुमार तथा जिला कृषि अधिकारी दुर्गेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights