एसडीएम की कार्यशैली पर भड़के वकील,जोरदार किया प्रदर्शन
स्थानांतरण न होने तक अनिश्चियतकालीन सांकेतिक हड़ताल शुरु की
प्रदर्शन के दौरान तहसील में मची अफरा-तफरी,पुलिस ने शांत किए
बिल्सी। आज मंगलवार को तहसील में एसडीएम विजय कुमार मिश्र द्वारा अधिवक्ताओं से अभद्र व्यवहार करने एवं वादकारियों के कार्यों में अवरोध डालने को लेकर यहां बार के पदाधिकारियों ने एकजुट होकर होकर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही उनके स्थानान्तरण न होने तक अनिश्चियतकालीन सांकेतिक हड़ताल करने का निर्णय लिया। वकीलों द्वारा एसडीएम के खिलाफ किए प्रदर्शन करने के दौरान तहसील में अफरा-तफरी मच गई। बाद में सूचना पर यहां कोतवाली पुलिस भी पंहुच गई। प्रदर्शन कर रहे वकीलों ने बताया कि आज मंगलवार को तहसील बार के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना अपने पुराने वाद के सम्बन्ध एसडीएम बिल्सी के कार्यालय कक्ष में मिलने गए। तब एसडीएम ने उनका प्रार्थना पत्र फेंकते हुए दुर्व्यहार किया। जैसे ही इसकी सूचना बार के पदाधिकारियों को हुई तो वह एकत्रित होकर एसडीएम को खिलाफ नारेबाजी एवं प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय की ओर आ गए। उन्होने एस़डीएम के खिलाफ काफी देर तक नारेबाजी की। जिससे अन्य अधिकारियों में हड़कंप मच गया। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जिसके बाद कोतवाल दिनेश कुमा्र शर्मा फोर्स के साथ यहां पंहुच गए और उन्होने वकीलों को समझा-बुझाकर शांत किया। जिसके बाद समस्त अधिवक्ताओं द्वारा आपात बैठक कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि उक्त एसडीएम का स्थानान्तरण अन्य स्थान पर नहीं हो जाता है तब तक सांकेतिक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होने डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा है कि शीघ्र एसडीएम का अन्य तहसील के लिए नहीं किया गया तो बार के पदाधिकारी अनिश्चितकालीन और भूख हड़ताल आदि करने को बाध्य होगे। जिसका पूर्ण दायित्व जिला प्रशासन का होगा। इस मौके पर बार के सचिव विजेंद्र भानु सिंह, प्रदीप कुमार सक्सेना, राजीव कुमार सक्सेना, मनीष सक्सेना, हेमेंद्र कुमार सिंह, संदीप सक्सेना, संजीव कुमार सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, रामनिवास यादव, गिरीशचंद्र, अजयपाल सिंह, रामनाथ, योगेश विसारिया, अखिलेश सक्सेना, रामप्रकाश श्रीवास्तव, मुकेश सिंह आदि मौजूद रहे। इधर एसडीएम का कहना है कि बार के वकील अपने काम कराने के लिए नाजायज दबाव बना रहे है। मगर वह वही काम करेगें जो नियम में और वैध होगा।













































































