बदायूं। समाजवादी पार्टी के प्रांतीय आवाहन पर आज सपा कार्यालय,गाँधी नगर,बदायूँ पर महान समाजवादी चिंतक लोकबंधु राज नारायण की 104वीं जयंती के उपलक्ष्य में सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया तथा उससे पूर्व राज नारायण के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण भारत के एक राजनेता थे जिन्होंने इंदिरा गाँधी को रायबरेली में चुनाव हराया था तथा मार्च 1977 में वे भारत सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे।राजनारायण का जन्म वाराणसी जिले के मोतीकोट गंगापुर नामक गाँव मे एक धनी परिवार में हुआ था तथा उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से की थी राजनारायण अपने पूरे जीवन मे अस्सी बार जेल गए तथा अपने जीवन के लगभग सत्रह साल उन्होंने जेल में व्यतीत किये जिसमे तीन साल आज़ादी से पहले व चौदह साल आज़ादी के बाद के हैं।उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की तरक्की व खुशहाली के लिये लगा दिया।आज उनकी जयंती पर हम सभी समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ये संकल्प लेते हैं कि समाज के उत्थान के लिए संघर्ष करते रहेंगे।इस मौके पर बलवीर सिंह यादव,शशांक यादव,भानु प्रकाश,संतोष कश्यप,सदाक़त खान,संजीव यादव,सुभाष यादव,प्रिंस यादव,ओमवीर यादव,विवेक यादव,जहाँगीर खान आदि तमाम लोग मौजूद रहे।