बदायूं। जिला पूर्ति अधिकारी ने अवगत कराया शासन द्वारा दिये गये निर्देशानुसार जनपद में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्र्तगत सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था लागू हो चुकी है तथा माह नवम्बर, 2021 के आवंटन के विरूद्ध एफ0सी0आई0 गोदामों से सीधे उचितदर विक्रेता की दुकान पर खाद्यान्न पहंुचाया जा रहा है। खाद्यायुक्त के निर्देशानुसार जनपद में माह नवम्बर, 2021 के विरूद्ध कार्डधारकों को आवश्यक वस्तुओं का वितरण दिनांक 20-11-2021 से दिनांक 30-11-2021 के मध्य कराया जाना है। अतः जनपद के समस्त उचितदर विक्रेताओं को सूचित किया जाता है कि जिन उचितदर विक्रेताओं की दुकानों पर खाद्यान्न पहॅंुच गया है वह तत्काल वितरण अधिकारी की उपस्थित में आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जाना सुनिश्चित करें। जनपद के समस्त कार्डधारकों को सूचित किया जाता है कि एफ0सी0आई0 गोदामों से खाद्यान्न का उठान दिनांक 30-11-2021 तक कराया जाना है किन्तु जनपद की प्रत्येक उचितदर की दुकान पर दिनांक 28-11-2021 तक खाद्यान्न पहंुचवाने हेतु परिवहन ठेकेदारों को निर्देश निर्गत किये गये है। अतः ऐसे कार्डधारक जिनके ग्रामों में अभी खाद्यान्न का वितरण प्रारम्भ नहीं हुआ है वह धैर्य बनाये रखें, जैसे ही उनके ग्राम के उचितदर विक्रेता की दुकान पर खाद्यान्न पहुचेगा, वितरण प्रारम्भ करा दिया जायेगा। सभी कार्डधारकों को दिनांक 30-11-2021 तक उचितदर विक्रेता द्वारा खाद्यान्न उपलब्ध करा दिया जायेगा।