बिल्सी। भारत भ्रमण श्रृंखला के तहत जयपुर (राजस्थान) से शुरु हुई श्री श्याम अखंड ज्योति यात्रा आज सोमवार को बिल्सी नगर के बाईपास मार्ग पर पंहुची। जिसका नगर की श्री श्याम सेवा मंडल समिति के पदाधिकारी द्वारा .यात्रा का जोरदार स्वागत किया जाएगा। समिति के प्रबंधक लवलेश कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि यात्रा आज सोमवार की दोपहर कछला से चलकर का नगर के बाईपास मार्ग स्थित रामा पैट्रोल पंप के निकट पंहुची। जिसका यहां जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद यात्रा को वजीरंगज के लिए रवाना कर दिया गया। यात्रा का विकास वार्ष्णेय उर्फ बब्बू, अंशुल वार्ष्णेय, लवलेश वार्ष्णेय, अवनेश वार्ष्णेय, रोहित बाबू, भविष्य वार्ष्णेय, अभिषेक माहेश्वरी, आकाश मालू, अर्पित वार्ष्णेय, यतींद्र माहेश्वरी, अनमोल बाबू, सौरभ बाबू आदि ने स्वागत किया।