सपा कार्यालय पर सपा के संस्थापक मुलायम सिंह तिरासी वां जन्मदिन केक काट कर मनाया
समाजवादी पार्टी के सरंक्षक,पूर्व रक्षामंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर सपा कार्यालय,गांधी नगर,बदायूँ सहित जनपद के विभिन्न स्थानों पर केक काटकर उनका जन्मदिन बहुत उत्साह तथा धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर सपा कार्यालय,बदायूँ पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने कहा गरीबो,शोषितों,पिछडो व दलितों की आवाज़ बनने वाले नेता का आज तिरासी वां जन्मदिन है, नेता ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन भर समाज के कमजोर वर्ग के लोगों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ी है।डॉ0 राममनोहर लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण,जनेश्वर मिश्र जैसे महापुरुषों के सिद्धांतों पर चलकर सदैव संजज में समरसता बनाये रखने तथा लोकतंत्र की मजबूत करने का काम किया।मुलायम सिंह यादव एक साधारण से परिवार से निकलकर उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री व एक बार देश के रक्षा मंत्री बने।उनहोनर 1992 में समाजवादी पार्टी का गठन किया तथा तबसे उन्होंने पार्टी को उत्तर प्रदेश में उचाईयों तक पहुंचाया।आज मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर हम सभी समाजवादी कार्यकर्ता ये शपथ लेते हैं कि समाज के कमजोर वर्गों के लिए सदैव संघर्ष करते रहेंगे स 2022 में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर ही दम लेंगे।इस मौके पर सहसवान से विधायक ओमकार सिंह यादव,पूर्व दर्जा मंत्री रजनीश गुप्ता,अवनीश यादव,बलवीर सिंह यादव,सलीम अहमद,राजीवराज गुप्ता,गुलफाम सिंह यादव,अवधेश यादव,शशांक यादव,फरहत अली,साजिद अली,ओमबीर सिंह,विवेक यादव,भानु प्रकाश,सोमेंद्र यादव,संतोष कश्यप,चन्द्रकेश यादव,राशिद नेता,डोरीलाल बघेल,वसीम अहमद गद्दी,सुभाष यादव,ऋषिपाल दिवाकर,राजपाल सिंह,इंद्रजीत यादव,ओमवीर यादव,शोएब नक़वी,प्रभात अग्रवाल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेन्द्र यादव के निजी सचिव विपिन यादव ने मा0 मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन के अवसर पर बदायूँ स्थित बिरुआवाड़ी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की तथा नेता की लंबी उम्र की प्रार्थना की।ततपश्चात बदायूँ स्थित धर्मेन्द्र यादव के आवास पर केक काटा।इस मौक़े पर वैभव उपाध्याय, नरोत्तम सिंह,राजू यादव,अनिल आनंद,महेंद्र प्रताप सिंह,दलवीर सिंह,ओमवीर सिंह आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
















































































