सपा नेता नईमुलहसन ने सपा के संस्थापक मुलायम सिंह 83 वां जन्मदिन केक काट कर मनाया
जरूरतमन्दों को राशन सामग्री बांटी
जूनावई। सपा के वरिष्ठ नेता नईमुलहसन उर्फ लड्डन मियां ने सपा के संस्थापक एवं संरक्षक मुलायम सिंह का सोमवार को समारोह पूर्वक हर्षोल्लास के साथ 83 वांं जन्मदिन केक काटकर मनाया।


इसी मौके पर सपा के नेता नईम उल हसन उर्फ लड्डन मियां ने जरूरतमंदों को खाद सामग्री का वितरण किया। इसी के साथ सपा नेता नईम उल हसन ने जनसभा को सम्बोधित करते हुए वोटरों को भाजपा से सचेत रहने को कहा। भाजपा की खामियों को गिनाया। वहीं सपा के संस्थापक को सर्व समाज का हितेषी एवं उनका मसीहा भी बताया गया है।



सोमवार को सपा के वरिष्ठ नेता नईम उल हसन ने अपने पेट्रोल पंप के समीप सपा के संस्थापक एवं संरक्षक का 83 वां जन्मदिन सपाइयों के द्वारा समारोह पूर्वक हर्षोल्लास के साथ केक काटकर मनाया गया। वही सहसवान क्षेत्र के पूर्व ब्लाक प्रमुख बुजुर्ग शिव नारायण सिंह एवं सपा नेता नईम उल हसन लड्डन मियां के द्वारा केक काटकर एक दूसरे को केक खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। इसी मौके पर सपा संरक्षक के दीर्घायु की कामना भी की गई। वहींं इस मौके पर सपा नेता ने जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री वितरण भी की। जन्मदिन समारोह में इलाके के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
वही जन्मदिन समारोह के अवसर पर जनसभा को संबोधित करते हुए सपा नेता नईम उल हसन उर्फ लड्डन मियांं ने कहा मुलायम सिंह और अखिलेश जैसे आदर्श नेता दूसरा नेता देश में कोई नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है अखिलेश यादव के कार्यक्रमों में जनसैलाब उमड़ने लगा है। आने वाले 2022 के चुनाव में सपा की सरकार बनना तय है इस बार सपा सबसे अधिक सीटें लाकर पूर्ण बहुमत में सरकार बनाएगी। वोट का अधिकार समझाते हुए बताया कि सपा सरकार में ही सभी के हित सुरक्षित हैं।


साथ ही उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी धोखेबाज है इससे पार्टी से किसी का भला होने वाला नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस सरकार में इस सरकार में व्यापारी, किसान, युवा अन्य सभी परेशान हैं। जबकि महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। इनकी कथनी और करनी में भी अंतर है।
वहीं इस मौके पर शायर हाशिम फिरोजाबादी शेर पढ़ते सुनाया—-
तेरे गुरुर को एक दिन जरूर तोडूंगा तू आफताब सही पर बुझाकर छोडूंगा।
जन्मदिन समारोह का संचालन काशिर वही ने किया, अध्यक्षता सपा नेता लड्डन मियां एवं शिवनारायण यादव के द्वारा संयुक्त रूप से की गई। इस मौके पर दिनेश यादव कोकव मियां, रिहानुल हसन, रूमी मियां, हसन मियां, गोविंद यादव, आमिर अली, मतीन अली,असरार अहमद, सहित महिला एवं पुरुष आदि लोग मौजूद रहे।














































































