बिल्सी। आज रविवार की शाम यातायात माह के नगर के अंबियापुर चौराहे पर कोतवाली पुलिस के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्राधिकारी बलदेव सिंह खनेड़ा के साथ पुलिस कर्मियों ने मार्ग दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों चौक पर कैडिल जलाकर श्रध्दांजलि दी। साथ ही उन्होने जनता से अपील करते हुए कहा कि रोड पर चलते हुए यातायात के लिए बनाए नियमों का पालन करें। ताकि मार्ग दुर्घटनाएं कम से कम हो सके। उन्होने कहा कि जिस घर का व्यक्ति मार्ग दुर्घटना में मर जाता है उसका घर पूरी तरह से बैठ जाता है। कोतवाल दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस नहीं चाहती है कि बाइक चेकिंग में किसी भी व्यक्ति का चालान काटा जाए। लेकिन जब यातायात के लिए बनाए गए नियमों का व्यक्ति द्वारा नजरांदाज किया जाता तो पुलिस को मजबूरन उसका चालान करना पड़ता है। इसलिए हमेशा यातायात के नियमों का पालन करे। इस मौके पर एसएसआई अनूप सिंह, रामेंद्र सिंह, यशपाल सिंह, राजीव कुमार वर्मा, ललित मोहन, प्रखर माहेश्वरी, नईम अव्वासी, संजीव कुमार, जसवीर सिंह, मदुल शर्मा, भुवनेश कुमार, नेमसिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।